UP: योगी सरकार 18 फरवरी को पेश करेगी बजट, अयोध्‍या के विकास पर रहेगा फोकस

Yogi Govt final budget for 2021: लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ( Yogi govt) अपने कार्यकाल का आखिरी बजट 18 फरवरी को पेश करेगी। वित्त विभाग बजट को फाइनल रूप देने में जुटा है। विभागों के साथ बजट को लेकर लगातार बैठकें भी की जा रही हैं। ये बजट बेहद खास रहने वाला है, क्‍योंकि इस बार बजट में अयोध्या पर खास फोकस रखे जाने की उम्मीद है। इस बजट में यूपी सरकार अयोध्या के चौतरफा विकास के लिए कई योजनाओं के तहत अच्छी खासी रकम दे सकती है।

UP Yogi govt present final budget for 2021 on february 18

कोरोना महामारी की वजह से बनी स्थितियों से बेहतर मुकाबला करने के साथ ही योगी सरकार नए वित्तीय वर्ष में विकास के कार्यों को गति देने में जुटी है। प्रदेश सरकार की इस कोशिश को वित्त विभाग के अधिकारी बजट का केंद्र बिंदू बनाने में जुटे हैं। योगी सरकार के साल 2021-22 के लिए तैयार किए जा रहे बजट का आकार करीब 5.75 लाख करोड़ रहने की उम्मीद है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।

योगी सरकार 18 से 20 फरवरी के बीच अपने कार्यकाल का आखि‍री बजट पेश करने की तैयारी में है। बजट में इस बार कई नई घोषणाओं के होने की भी उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस बजट में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों को लैपटाप या टैबलेट, किसानों को सब्सिडी जैसी योजनाएं और महिलाओं के लिए भी नई योजनाएं दी जाएंगी। वहीं, अयोध्या के विकास के लिए भी योगी सरकार बड़ी रकम बजट में दे सकती है। इसके अलावा गोरखपुर, वाराणसी के विकास को भी बजट में प्राथमिकता मिलने की पूरी उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+