UP Voter List 2003: नई ड्राफ्ट लिस्ट में गड़बड़ी होने पर कैसे दर्ज करें शिकायत? जानें सबसे आसान तरीका
UP Voter List 2003: उत्तर प्रदेश में जारी नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद कई लोगों ने शिकायत की है कि SIR (Special Summary Revision) फॉर्म भरने के बावजूद उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है या शामिल नहीं किया गया है।
ऐसे में चुनाव आयोग ने मतदाताओं को आश्वस्त किया है कि वे इस पर तुरंत शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से समस्या को उठाया जा सकता है। नई वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अगर आपका नाम किसी भी कारण से हटाया गया हो।

SIR फॉर्म जमा करने के बावजूद अपडेट न हुआ हो, या किसी अन्य त्रुटि की वजह से दर्ज न हो पाया हो, तो इन आसान तरीकों से शिकायत की जा सकती है।
SIR ड्रॉफ्ट में गलती, कैसे करें शिकायत?
चुनाव आयोग ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है, ताकि हर वोटर आसानी से अपनी समस्या आयोग तक पहुंचा सके। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- https://voters.eci.gov.in
- "Register Complaint" विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, वोटिंग डिटेल और समस्या से जुड़ी जानकारी भरें।
- दस्तावेज़ (अगर हों) अपलोड करें और सबमिट करें।
शिकायत दर्ज होने के बाद आयोग की ओर से आपको ट्रैकिंग नंबर मिलेगा, जिसके माध्यम से आप अपनी शिकायत की स्थिति देख सकते हैं।
Voter Mitra Chatbot पर भी कर सकते हैं शिकायत
मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने Voter Mitra Chatbot भी शुरू किया है। यह चैटबॉट मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध है और यहाँ भी आप अपनी शिकायत भेज सकते हैं। यह अत्याधुनिक प्रणाली तुरंत शिकायत रजिस्टर करती है और आपको आगे की प्रक्रिया समझाती है।
क्यों जरूरी है शिकायत दर्ज करना?
वोटर लिस्ट से नाम हट जाने पर चुनाव के दौरान आपका वोट डालना असंभव हो जाता है। इसलिए अगर नई ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम नहीं है या गलती है, तो समय रहते शिकायत दर्ज करना बेहद आवश्यक है। चुनाव आयोग का दावा है कि हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। UP Voter List 2023 की नई ड्राफ्ट सूची में अगर आपका नाम नहीं दिख रहा है, SIR फॉर्म जमा करने के बावजूद अपडेट नहीं हुआ है, या गलत जानकारी दर्ज है, तो तुरंत ऑनलाइन या Voter Mitra Chatbot के माध्यम से शिकायत करें।












Click it and Unblock the Notifications