UP Voter List 2003: अब घर बैठे कैसे चेक करें वोटर लिस्ट में नाम, यहां हैं सबसे आसान स्टेप
UP Voter List 2003: उत्तर प्रदेश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब राज्य के किसी भी नागरिक को यह जानने के लिए न तो बूथ पर जाना पड़ेगा और न ही तहसील के चक्कर लगाने होंगे।
उनका या उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं। दरअसल, अब यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए कुछ ही सेकेंड में पूरी हो जाएगी।

कैसे चेक करें 2003 की वोटर लिस्ट में अपना नाम?
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदाताओं को सिर्फ तीन आसान स्टेप का पालन करना है:
- voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद विकल्प "Search Your Name in Last SIR" पर क्लिक करें।
- "Search by Elector Details" टैब चुनें और यहां अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि और जिला भरकर सर्च करें।
- सर्च करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर यह जानकारी उपलब्ध हो जाएगी कि 2003 की मतदाता सूची में आपका नाम मौजूद है या नहीं।
4 दिसंबर है अंतिम तारीख
SIR के दौरान जिन मतदाताओं का नाम 1 जनवरी 2003 की अर्हता तिथि वाली सूची में है, उन्हें अपना गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरकर 4 दिसंबर 2025 तक अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) को जमा करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल बनाई गई है ताकि अधिक से अधिक लोग घर बैठे सुविधा का लाभ ले सकें।
सभी मतदाता समय पर यह प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आगामी मतदाता सूची में उनका नाम किसी भी त्रुटि या देरी के बिना शामिल हो सके।बीएलओ घर-घर जाकर भी फॉर्म भरवाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग करना चाहते हैं, उनके लिए यह तरीका सबसे तेज, सुरक्षित और आसान है।
क्यों महत्वपूर्ण है 2003 की मतदाता सूची की जांच?
SIR अभियान के तहत 2003 की मतदाता सूची का विश्लेषण करके चुनाव आयोग यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी योग्य मतदाता सूची में सही-सही दर्ज हों। कई बार पुराने डेटा अपडेट न होने के कारण लोगों का नाम हट जाता है या गलत तरीके से शामिल रहता है। इसलिए यह कदम मतदाता सूची को अप-टू-डेट और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications