UP Voter List 2003: नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? ऑनलाइन और ऑफलाइन की पूरी जानकारी
UP Voter List 2003: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत 16 दिसंबर को 2003 की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने जा रही है। इस बार मतदाताओं को अपने और अपने परिवार के सदस्यों का नाम सूची में खोजने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन-दोनों सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो यहां आसान भाषा में समझिए पूरा प्रोसेस।

ऑनलाइन तरीका: घर बैठे चेक करें अपना नाम
सबसे आसान तरीका है ऑनलाइन चेक करना। इसके लिए आपको सिर्फ इंटरनेट और कुछ बुनियादी जानकारी की जरूरत होगी।
- सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://voters.eci.gov.in
- इसके बाद अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) चुनें।
- अब आप अपना नाम, मोबाइल नंबर या EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) डालकर सर्च कर सकते हैं।
- कुछ ही सेकेंड में स्क्रीन पर दिखाई देगा कि आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में है या नहीं।
- ऑनलाइन तरीके की खासियत यह है कि आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं और पूरी प्रक्रिया बिल्कुल आसान है।
ऑफलाइन तरीका: BLO से संपर्क कर ऐसे करें जांच
अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते या आपके क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या है, तो ऑफलाइन तरीका आपके लिए बेहतर है।
- अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें।
- हर BLO के पास ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की हार्ड कॉपी होती है।
- आप अपने नाम को उस लिस्ट में मैन्युअली ढूंढकर जांच सकते हैं।
- इस प्रक्रिया में आपको थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह एक विश्वसनीय विकल्प माना जाता है।
नाम नहीं मिला? घबराएं नहीं अभी है मौका!
अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने एक महीने का दावा-आपत्ति (Claim & Objection) का समय दिया है। इस दौरान में आप अपना नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। गलतियों को ठीक करवा सकते हैं।
किसी भी गलतियों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। 2003 की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही मतदाताओं के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते अपना नाम जांच लें। जो लोग सूची में अपना नाम नहीं पाते, वे भी एक महीने के अंदर इसे शामिल करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications