UP TET 2018: टीईटी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, बढ़ाई गई आवेदन की तिथि

इलाहाबाद। यूपीटीईटी परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए बड़ी खबर आई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख को तीन दिन बढ़ा दिया गया है। पहले के तय शिड्यूल के अनुसार इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख 4 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक थी। अब ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। डेट को बढ़ाने का फैसला साइट के लगातार स्लो रहने या सर्वर डाउन होने की शिकायतों की वजह से लिया गया है। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने से परीक्षा तिथि पर भी असर पड़ सकता है। अभी ये परीक्षा 4 नवंबर को होनी है।

UP TET date 2018 application date has been extended now you can apply till 7th october

उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट यानी यूपीटीईटी 2018 (UP TET 2018) के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने में आई तकनीकी दिक्कतों की वजह से यह फैसला लिया गया है। गुरुवार को इस संबंध में निर्णय लिया गया। अब प्रतिभागी 7 अक्टूबर तक ये फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। 8 अक्टूबर फीस जमा करने की आखिरी तारीख होगी।

आवेदन करने में आ रही थी समस्या
आवेदन करने की तारीख बढ़ाये जाने की वजह टीईटी की वेबसाइट के ध्वस्त हो जाना रहा। पिछले कुछ दिनों से लगातार इस संबंध में शिकायतें आती रहीं। वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in को खोलने पर अंडर सर्वर माइग्रेशन मैसेज शो हो रहा था। बाद में इसे दूर तो कर लिया गया था लेकिन साइट में एकदम से लोड बढ़ जाने की वजह से आवेदन कर पाना कठिन हो रहा था।

मंगलवार शाम से यूपीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in काम करने लगी थी, लेकिन उसके बाद फिर से साइट को खुलने में काफी दिक्कत आ रही थी। कई कैंडिडेट्स फॉर्म तो भर चुके थे, लेकिन फीस पेमेंट न कर पाने की वजह से अभी भी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

कैसे करें आवेदन
सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको टीईटी के लिए आवेदन करने हेतु नया लिंक दिखाई पड़ेगा। इस लिंक पर क्लिक करें । आपके सामने फॉर्म भरने के लिये पेज खुल जाएगा इस पेज में अपनी पूरी जानकारी भरें और फिर आवेदन शुल्क जमा करने के साथ सबमिट कर दें । ध्यान रखें कि आवेदन बेहद सावधानी से भरे। क्योंकि आवेदन सबमिट होने के बाद इस में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया में शिक्षामित्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन में इस बार अलग से कॉलम दिया गया है। अगर शिक्षामित्र टीईटी का फॉर्म भर रहे हैं तो वह इस कॉलम को आवश्यक रूप से भरें । सीधे फार्म भरने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+