UP Smart Meter: प्रीपेड स्मार्ट मीटर क्या है? जानें कैसे करता है काम, क्या होगा उपभोक्ताओं को फायदा
Smart Metere News In Hindi Uttar Pradesh: इन दिनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में ही प्रदेश में 2.75 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। कई जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने के काम जारी है। लेकिन, क्या आप जानते है कि यह स्मार्ट मीटर क्या है और कैसे काम करता है?
अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहा है कि यह प्रीपेड स्मार्ट मीटर क्या है और कैसे काम करता है। इतना ही नहीं, इन प्रीपेड स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को क्या फायदा होगा?

प्रीपेड स्मार्ट मीटर क्या है?
अगर आप भी अपने घर में स्मार्ट मीटर लगवाने की सोच रहे है तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि ये प्रीपेड स्मार्ट मीटर है क्या? प्रीपेड स्मार्ट मीटर (Prepaid Smart Meter) एक आधुनिक बिजली मीटर है, जो बिजली की खपत ट्रैक करता है। जिससे उपभोक्ता अपनी बिजली की खपत पर नजर रख सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।
कैसे करता है काम स्मार्ट मीटर
पुराने मीटर में उपभोक्ता को पैसे बाद में देने होते थे। लेकिन, इन स्मार्ट मीटर में पैसे पहले देने होंगा। मीटर में बैलेंस राशि खत्म होती है, तो मीटर में पावर कट हो जाता है, जिससे उपभोक्ता को तुरंत जानकारी मिलती है कि उन्हें फिर से भुगतान करना होगा। इस सिस्टम में एक डिजिटल डिस्प्ले होता है जो खपत की जानकारी और बैलेंस दिखाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक,प्रीपेड मीटर में एक ऐसी डिवाइस लगा होता है, जो मोबाइल टावर्स से बिजली कंपनियों में लगने वाले रिसीवर तक सिग्नल पहुंचाता है, जिससे बिजली कंपनियां अपने दफ्तर से मीटर की रीडिंग और निगरानी कर सकती हैं। इसके अलावा जो लोग अपना मकान किराए पर देते हैं उनको भी किराएदार की बिजली के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
नहीं होगी बिलिंग में गड़बड़ी
खबर के मुताबिक, बिजली बिल में जब भी गड़बड़ी की शिकायत आती थी, तो लोगों को बिजली घर के चक्कर काटने पड़ते थे। मीटर रीडर को बुलाना पड़ता था। मीटर रीडर हर महीने आता और रीडिंग करने के बाद आपको पर्ची देकर चला जाता है। लेकिन, अब इन स्मार्ट मीटर की वजह से उपभोक्ता को बिजली घर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
क्योंकि, स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं को इन सभी समस्याओं से राहत मिलेगी। अपने मकान या दुकान में खपत हो रहे बिजली बिल की पूरी जानकारी उपभोक्ता स्वयं देख पाएंगे। प्रतिदिन की जितनी बिजली खर्च हो रही है उसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इतना ही नहीं, जो भी व्यक्ति अपने मकान या फिर दुकान को किराए पर दिए हैं उसे भी प्रतिदिन खर्च हो रही बिजली की जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
इससे मकान मालिक और किराएदार दोनों को फायदा होगा। यदि स्मार्ट मीटर में किसी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल अधिकारियों से संपर्क कर उसमें सुधार किया जा सकता है। इस तरह प्रतिदिन कितने रुपए की बिजली खर्च की गई है इसका डिटेल मिलने के बाद उपभोक्ता बिजली बचाने का भी प्रयास करेंगे। बिजली चोरी रोकने में मिलेगी मदद स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई इलाकों में हो रही बिजली चोरियों पर भी लगाम लग जाएगा।
बिजली चोरी किए जाने पर इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को हो जाएगी। इसके अलावा बिजली कटौती की सूचना भी स्मार्ट मीटर द्वारा पहले ही मिल जाएगी। इसी तरह स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली खपत को नियंत्रित करने और लोड मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में अधिक बिजली खर्च होने पर स्मार्ट मीटर द्वारा अलर्ट भी दिया जाएगा। इन सब बातों को ध्यान दें तो पता चलता है कि स्मार्ट मीटर से काफी लाभ होंगे।












Click it and Unblock the Notifications