UP School Closed: स्कूल जाने से पहले छात्र-छात्राएं चेक करें DM का आदेश, इन जिलों में बंद रहेंगे विद्यालय
UP School Closed Update: उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बिगड़ते मौसम में स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसाल लिया है।
संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जनपद के सभी स्कूलों में 23 और 24 दिसंबर को अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी।

इसमें परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और सभी निजी स्कूलों (CBSE/ICSE/UP Board) को शामिल किया गया है। हालांकि, डीएम ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों में पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगे। इसके अलावा, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल आकर अपने विभागीय कार्यों का निर्वहन करना होगा।
UP School Update: जीरो के करीब पहुंची विजिबिलिटी
संभल में सोमवार को मौसम का सबसे सख्त रूप देखने को मिला। जिले का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह 11 बजे तक घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी (Visibility) न के बराबर रही। बर्फीली हवाओं के चलते लोग दिनभर अलाव के सहारे ठिठुरन से बचते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक कोहरे का यह प्रकोप और गहरा सकता है।
UP School Latest News: यूपी के अन्य जिलों का हाल
सिर्फ संभल ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अमेठी, मिर्जापुर और सोनभद्र में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है, वहीं अम्बेडकर नगर में 12वीं तक के स्कूलों पर ताला लटका है।
राजधानी लखनऊ में फिलहाल स्कूलों को बंद नहीं किया गया है, लेकिन ठंड को देखते हुए समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया गया है। नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण और कोहरे के कारण प्राथमिक कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर चलाने की सलाह दी गई है।
UP School Closed: प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को कड़ाई से आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर पूरे प्रदेश में पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित है।
UP के विभिन्न जिलों में स्कूलों की छुट्टियों की जानकारी
- संभल (Sambhal School Closed): नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 23 और 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।
- अमेठी (Amethi School Closed): कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 24 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है।
- मिर्जापुर और सोनभद्र (Mirzapur and Sonbhadra School Closed): इन जिलों में भी शीतलहर के कारण कक्षा 8वीं तक के स्कूल 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
- अम्बेडकर नगर (Ambedkar Nagar School Closed): जिलाधिकारी के आदेशानुसार कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 24 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश है।
- सीतापुर (Sitapur School Closed): यहां भी अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 24 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी।
- लखनऊ (Lucknow School Closed): फिलहाल स्कूल बंद नहीं हैं, लेकिन सभी बोर्ड के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कर दिया गया है।
- बरेली, मुरादाबाद और रामपुर (Bareilly, Moradabad and Rampur School Closed): इन जिलों में छोटे बच्चों (कक्षा 8वीं तक) के लिए स्कूलों का समय सुबह 10:00 बजे से निर्धारित किया गया है।
- नोएडा और गाजियाबाद (Noida-Ghaziabad School Closed): प्रदूषण और कोहरे के कारण कई स्कूलों ने कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई को अनिश्चितकाल के लिए ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications