सहारनपुर में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बहू ने जो बताया सुन उड़ जाएंगे होश
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह बीजेपी नेता धर्म सिंह कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इनका शव घर की पिछले हिस्से में चारपाई पर खून से लथपथ मिला । बहू ने शव देखते ही चिल्ला पड़ी। घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परजिनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, धर्म सिंह को बहुत नजदीक से माथे पर गोली मारी गयी है। बेटे सुशील ने बताया कि समझ में नहीं आ रहा ये सब कैसे हो गया। पिता जी की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। वह सबसे अच्छे से मिलते जुलते थे। सरल स्वभाव था। मैं रात में उनसे सोने से पहले मिला था। तब सब कुछ सामान्य था। सुबह जब मेरी पत्नी उन्हें चाय देने पहुंची तो देखा कि पिता जी की शव चारपाई पर खून से लथपथ है। मौके पर पहुंची नकुड़ पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने भी लिए हैं।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि धर्म सिंह के हत्यारे जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। टीम ने छानबीन शुरु कर दी है। जल्द ही कोई सुराग हाथ लग जाएगा जिससे हम कातिल तक पहुंचेंगे। पुलिस सभी पहलुओं को धयान में रखकर छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। स्स्थानीय लोगों से भी छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications