जानिए क्या है UP की Elder line Service हेल्पलाइन सेवा, इसके जरिए आप भी कर सकते हैं बुजुर्गों की मदद
Elder line Service के माध्यम से यूपी सरकार बुजुर्गों को वृद्धाश्रम तक पहुंचाने की कवायद में जुटी हई है। यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण की पहल पर इस सेवा की शुरुआत की गई है।

UP social welfare department: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग वृद्ध निराश्रितों को बचाने और उन्हें वृद्धाश्रम में आश्रय खोजने में मदद करने के लिए 'एल्डर लाइन' 14567 सेवा की शुरूआत करने जा रहा है। इससे बुजुर्गों की मदद करने में काफी आसानी होगी। दरअसल यह पहल सामाजिक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की ओर से किया जा रहा है। इससे पहले असीम अरुण एक पुलिस अधिकारी के रूप में आपातकालीन हेल्पलाइन 112 का नेतृत्व कर चुके थे।
कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से विधायक असीम अरुण ने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य निराश्रित बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में स्थानांतरित करना है इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। असीम अरुण कहते हैं कि,
यदि आपको सड़क किनारे, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या अन्य किसी स्थान पर ऐसे बेसहारा बुजुर्ग मिलें तो आप उस सूचना को एल्डर लाइन 14567 से साझा कर सकते हैं। विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी और बुजुर्गों को पूरे सम्मान के साथ वृद्धाश्रम पहुंचाया जाएगा।
यूपी में 6 हजार से ज्यादा बुजुर्ग हैं वृद्धाश्रमों में
यूपी के समाज कल्याण विभाग के निदेशक पवन कुमार ने कहा कि, वर्तमान में राज्य में 75 वृद्धाश्रम हैं और प्रत्येक जिले में एक वृद्धाश्रम है। वर्तमान में इन गृहों में 6,053 लोग रह रहे हैं, जिनमें पुरुष और महिला दोनों हैं। यहां पर उनको मुफ्त में भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और मनोरंजन सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। बरेली में सबसे ज्यादा 118 और एटा जिले में 32 लोग रह रहे हैं।
वृद्धआश्रम में दी जाती है बुजुर्गों को सुविधाएं
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का डॉक्टर 15 दिन में एक बार इनका स्वास्थ्य परीक्षण करता है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन जरूरतों के लिए हर वृद्धाश्रम से एक एम्बुलेंस भी जुड़ी हुई है। हाल ही में, मेरठ वृद्धाश्रम के 20 बुजुर्गों का एक समूह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने गया था। उनके लिए एक बस की व्यवस्था की गई थी, और वे मंदिर में दर्शन के बाद पिकनिक मनाकर दिल्ली से लौट आए।
बुजुर्गों को सरकार देती है अलग-अलग भत्ता
यूपी के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि राज्य सरकार ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए नाश्ता भत्ता 75 रुपये से संशोधित कर 114 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। इसके अलावा, उनको नए कपड़ों के लिए साल में एक बार 2,500 रुपये, अतिरिक्त दवाओं के लिए 200 रुपये प्रति माह और मनोरंजन के लिए 150 रुपये मिलते हैं।
अरुण ने बताया कि,
इस हेल्पलाइन के शुरू होने के बाद से 55 बुजुर्गों को सड़क किनारे, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और इसी तरह के अन्य स्थानों से बचाया गया है। इनमें से आठ मिर्जापुर के, पांच कुशीनगर के और बाकी अन्य जिलों के हैं।












Click it and Unblock the Notifications