Uttar Pradesh: वो दो कौन सी सीटें है जहां कांग्रेस अपनी लाज बचाने में रही कामयाब?

नई दिल्ली, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। यूपी में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही है। वहीं कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को सबसे बुरी हार की मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस जो पिछले चुनाव में 7 सीटें जीतने में सफल रही थी। इस बार उसका प्रदर्शन पिछली बार की मुकाबले और भी बुरा रहा है। 2017 में कांग्रेस 7 सीटें जीतने में सफल रही थी, लेकिन इस बार वह सिर्फ 2 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है। कांग्रेस के खाते में ये दो सीटें आती दिख रही हैं।

रामुपर खास

रामुपर खास

प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास उन 7 सीटों में शामिल हैं, जहां से कांग्रेस ने 2017 में जीत हासिल की थी। इस बार भी यहां से कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर बीजेपी नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार रहे, हालांकि, कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार अभी अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। रामुपर खास कांग्रेस का गढ़ रही है। आराधना मिश्रा का परिवार यहां से जीतता रहा है।

फरेंदा

फरेंदा

महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में जोरदार टक्कर रही है। इस सीट पर अभी तक कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने जीत हासिल की। बीजेपी के बजरंग बहादुर सिंह लगभग 2 हजार से भी कम वोटों से हार गए। 2017 में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

यूपी में कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 3 फीसदी पहुंचा

यूपी में कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 3 फीसदी पहुंचा

दरअसल इस बार यूपी में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान प्रियंका वाड्रा ने संभाली थी। प्रियंका ने यूपी में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे से यूपी विधानसभा चुनाव में कदम रखा था। माना जा रहा था कि, कांग्रेस इस चुनाव अच्छा करने की उम्मीद थी। लेकिन प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस और बुरे हाल में पहुंच गई। हालात ये हैं कि यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू तमकुही राज सीट से खुद पीछे चल रहे हैं। वहीं यूपी में कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 3 फीसदी रह गया।

यूपी में आए परिणाम पर प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी

यूपी में आए परिणाम पर प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी

यूपी में आए परिणाम पर प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।

Recommended Video

    Election Result 2022: सभी राज्यों में Congress की हार, क्या बोले Randeep Surjewala | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+