UP राज्यसभा चुनाव: लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किए बड़े दावे, जानिए मोदी के 8 साल के काम को कैसे भुनाएगी BJP
लखनऊ, 31 मई: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के बाद अब राज्यसभा के चुनाव का बिगुल बजा हुआ है। राज्यसभा की सभी 11 सीटों पर 10 जून को मतदान होना है। इसको लेकर सपा के बाद अब भाजपा की तरफ से सभी आठ प्रत्याशियों ने रविवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने वालों में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे। वाजपेयी ने बातचीत के दौरान साफतौर पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार बीजेपी ने अगले आम चुनाव में 75 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य तैयार कर लिया है।
Recommended Video

वाजपेयी ने वन इंडिया के साथ बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। वाजपेयी से यह पूछे जाने पर कि 2014 के बाद लंबे समय तक आप नेपथ्य में रहे, अब बीजेपी ने आपके उपर भरोसा जताया है उसे लेकर क्या कहेंगे, इसको लेकर कहा कि पार्टी के प्रति आभार और पार्टी के प्रति संकल्प को लेकर हमेशा आगे बढ़ेंगे। उनहोंने कहा कि आगे भी पार्टी जो निर्देश देगी वह लेकर आगे बढूंगा और कुछ अपना सुझाव होगा वह भी दूंगा और उसके अनुसार आगे बढूंगा।
चुनाव के दौरान आपको ज्वाइनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था उसमे आपके काम को लेकर काफी सराहना हुई इसको लेकर क्या कहेंगे, इस पर वाजपेयी ने कहा कि पहले भी पार्टी ने जो काम दिया था उसे पूरा करने के काम किया और आगे भी यदि ये काम दिया जाएगा तो उसे निभाउंगा या अन्यथा किसी दूसरे को भी यह जिम्मेदारी मिलेगी तब उसका सहयोग करूंगा। बीजेपी में हालांकि ज्वाइिंग का काम अभी बंद कर दिया गया हे।
बीजेपी की कार्यसमिति में 75 प्लस का नारा दिया गया है, उसको कैसे पूरा करेंगे, इसको लेकर वाजेपयी ने कहा, "निश्चिततौर पर बीजेपी के पास 75 से ज्यादा सीटें ही आएंगे उससे एक भी कम नहीं होंगी। पहले की तुलना में बीजेपी की सीटें योगी जी और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ेगा। मोदी सरकार के आठ साल के काम चौखट और झोंपड़ी तक इसको पहुंचाने का काम करेंगे। लोककल्याण संकल्प पत्र पर योगी सरकार ताबड़तोड़ काम कर रही है। इसको लेकर हम आगे बढ़ेंगे। आधी आबादी ने हमारा सहयोग किया है और उम्मीद है कि मोदी जी और योगी जी के काम के दम पर आगे भी उनका साथ मिलता रहेगा।''












Click it and Unblock the Notifications