UPJEE JEECUP Polytechnic Result 2020: एक क्लिक पर यहां चेक कीजिए अपना परिणाम

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) द्वारा आज पॉलिटेक्निक के रिजल्ट आज जारी कर दिए गए। जिन लोगों ने इसकी परीक्षा दी थी, वो सभी अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों परीक्षाओं के लिए और सभी ग्रुप्स- ए, ई 1, ई 2, बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई, के 1, के 2, के 3, के 4, के 5, के 6, के7 और के 8 के लिए घोषित कर दिए गए हैं।

नॉटिफिकेशन के मुताबिक, जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट-2020 चेक करने के लिए परीक्षार्थी को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा और फिर अपना परिणाम देख सकेगा। बताया जा रहा है कि, अब यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग की प्रक्रिया से जुड़ी सभी तरह की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जल्द ही दिखाई जाएंगी।

JEECUP UPJEE Result 2020, UP Polytechnic Entrance Exam Result 2020 LIVE Updates:

​गौरतलब है कि, जेईईसीयूपी-2020 परीक्षा 12 और 15 सितंबर को कराई गई थी। ग्रुप-ए और ग्रुप-ई के लिए परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई थी और अन्य ग्रुप्स के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 400 अंकों के लिए 100 मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन (MCQs) पूछे गए थे। परीक्षा की अवधि 180 मिनट रखी गई थी। उसके बाद रिजल्ट जारी होने से पहले अधिकारियों ने जेईईसीयूपी-2020 की उत्तर कुंजी जारी की थी। परीक्षार्थियों को 19 सितंबर तक आपत्तियां देने की अनुमति दी गई थी।

यूं डाउनलोड कर सकते हैं अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- ग्रुप सेलेक्ट करें।
- इसके बाद एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथ और सिक्योरिटी पिन डालें।
- जानकारी सबमिट करेंगे तो रिजल्ट सामने आ जाएगा।
- स्क्रीनशॉट ले लें या प्रिंट मारके डाउनलोड कर लें।

UPJEE JEECUP Polytechnic Result 2020: Group A

UPJEE JEECUP Polytechnic Result 2020: Group B to K

UPJEE JEECUP Polytechnic Result 2020: Group E1, E2 (Pharmacy)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+