UP Politics: INDIA गठबंधन को लेकर ओपी राजभर ने दे दिया ये बड़ा बयान
OP Rajbhar: अगले आम चुनाव से पहले पांच राज्यों के चुनावी शोर के बीच INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तू-तू, मैं-मैं के बीच अब पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा है कि यह गठबंधन ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है।

एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान गठबंधन पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि, "ये राजनेता हैं और ये 'नेता-नगरी' हैं। गठबंधन टिकने वाला नहीं है। इसका कारण यह है कि अलग-अलग विचारधारा वाले लोग एक साथ आए हैं।" हर कोई ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रहा है... यही वजह है कि आपस में ही लड़ रहे हैं।
#WATCH | On INDIA Alliance, Suheldev Bharatiya Samaj Party (SBSP) Chief OP Rajbhar says, "These are politicians and this is 'Neta-Nagari'. The alliance is not going to last. The reason is that people with different ideologies have come together... Everyone is wishing to contest… pic.twitter.com/ugIAssmQkd
— ANI (@ANI) October 23, 2023
गौरतलब है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मध्य प्रदेश में सीटों के तालमेल नहीं होने की वजह से जबर्दस्त 'तू-तू, मैं-मैं' देखने को मिल रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की ओर से यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को 'चिरकुट' बताए जाने के बाद से इस जुबानी विवाद को कम करने की कोशिश हो रही हैं, लेकिन अंदर ही अंदर सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications