UP Politics: बाहुबली राजा भैया की टेंशन बढ़ाएगा जियाउल हत्याकांड, जानिए इसकी वजहें

UP News: उत्तर प्रदेश के कुंडा में वर्ष 2013 में पुलिस अधिकारी जियाउलहक हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका का संज्ञान लेते हुए इस मामले को अब सीबीआई को सौंप दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि सीबीआई की जांच में कुंडा के बाहुबली नेता राजा भैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

राजा भैया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 10 साल पहले डीएसपी की हत्या कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने मामले में एसडीएम की रिपोर्ट को मान्यता देते हुए सीबीआई को तत्कालीन डीएसपी जिया उल हक की हत्या की जांच करने और तीन महीने के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

अखिलेश सरकार ने दी थी जियाउल की पत्नी को नौकरी

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने वादे पर अमल करते हुए बहुचर्चित कुंडा हत्याकांड में शहीद हुए पुलिस अधिकारी जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद और उनके भाई सोहराब को नौकरी दे दी थी। प्रदेश सरकार की ओर से जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद को विशेष अधिकारी (ओएसडी) तथा उनके भाई सोहराब की सिपाही के पद पर नियुक्ति की गयी है।

पत्नी को सरकार ने बनाया था ओएसडी रैंक का अधिकारी

मालूम हो कि परवीन आजाद को सीधे डीएसपी रैंक की नौकरी देने की मांग उठ रही थी लेकिन यह पद लोक सेवा आयोग से सृजित होने की वजह से उक्त पद पर सीधे तौर पर तैनाती नही दी जा सकती। ऐसे में डीएसपी के समकक्ष वेतनमान में परवीन को विशेष कार्याधिकारी का दर्जा दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विभिन्न घटनाओं में मारे गए पुलिस अधिकारियों की पत्नियों को ओएसडी का ही ओहदा दिया गया है।

ये था मामला

मालूम हो कि उत्‍तर पद्रेश के प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां क्षेत्र के बलीपुर गांव में कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान और उनके भाई की हत्या कर दी थी, जिससे वहां के लोग बुरी तरह से गुस्सा गये और गुस्सायी भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+