UP Politics: आज बीजेपी में शामिल होंगे दारा सिंह चौहान, सतीश महाना को सौंपा इस्तीफा

पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान सोमवार को बीजेपी में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Dara Singh Chauhan and BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान सोमवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। दारा ने शुक्रवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के अगले दिन उन्होंने विधानसभा के प्रमुख सचिव को अपना इस्तीफा भेज दिया था।

सतीश महाना को सौंपा इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दारा सिंह चौहान ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सौंप दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दारा आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वे बीजेपी के टिकट पर मऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

बीजेपी

दारा सिंह चौहान योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके पास वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में दारा सिंह बीजेपी से नाता तोड़ सपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, सपा में जाने के बाद भी उन्होंने जीत दर्ज की और विधायक बने।

मऊ से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

बीजेपी के टिकट पर मऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दारा सिंह चौहान ने विधायकी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। दारा सिंह मऊ जिले के घोसी से सपा विधायक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+