UP : दशहरा के बाद चुनावी राज्यों में कैंपेन शुरू करेंगे सीएम योगी, जानिए कहां से होगी शुरुआत
CM Yogi Adityanath: देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव का शोर बढ़ता जा रहा है। इन राज्यों में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह की जनसभाएं हो रही हैं। इस बीच इन चुनावी राज्यों में सीएम योगी की रैलियों की डिमांड ज्यादा है। इसको देखते हुए योगी दशहरा के बाद चुनावी रैलियों की शुरुआत करेंगे। इसका आगाज वह तेलंगाना से कर सकते हैं।

एक पदाधिकारी ने कहा, तेलंगाना में अपना चुनाव अभियान शुरू करने के बाद, मुख्यमंत्री अभियान के अंत तक लगभग हर दिन चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे। तेलंगाना के अलावा योगी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जनसभाएं करेंगे।
कम से कम दो आधिकारिक पदाधिकारियों ने कहा, "हां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को तेलंगाना के मुधोल से अपना अभियान शुरू करेंगे। पहले उनका 26 अक्टूबर को तेलंगाना में एक चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था। लेकिन इस कार्यक्रम को दुरुस्त किया जा रहा है।"
एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विवरण को अभी भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। पदाधिकारी ने कहा, "तेलंगाना में अपना चुनाव अभियान शुरू करने के बाद, मुख्यमंत्री अभियान के अंत तक लगभग हर दिन चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे।"
चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 और 17 नवंबर को होने हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में क्रमशः 17 और 23 नवंबर को चुनाव होंगे। मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा।
अधिकारियों की माने तो बहुत कुछ चुनावी राज्यों के अनुरोधों पर निर्भर करेगा। चूंकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव तेलंगाना से पहले होने हैं, इसलिए मुख्यमंत्री तेलंगाना से पहले इन राज्यों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने का फैसला कर सकते हैं। चुनाव प्रचार कार्यक्रम को अगले कुछ दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications