UP Politics: इस दिन कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हो सकते हैं अखिलेश यादव
UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद अब राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी जल्द ही शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
कहा जा रहा है कि 24 जनवरी को अखिलेश यादव मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं। इस दिन प्रियंका गांधी भी मुरादाबाद आएंगी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगी। इसकी तैयारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है।

क्योंकि जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी तो इसका हल प्रियंका गांधी ने ही निकाला। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने के दौरान अखिलेश यादव भी मुरादाबाद पहुंच कर यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि मुरादाबाद सीट समाजवादी पार्टी के पाले में है और अब गठबंधन के बाद अगर कांग्रेस मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालती है तो इसका फायदा सपा प्रत्याशी को होगा। इस वजह से भी अखिलेश यादव यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
यदि मुरादाबाद में अखिलेश यादव यात्रा में शामिल नहीं हो सकते हैं तो आगरा में यात्रा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब गठबंधन फाइनल हो जाने के बाद सात साल बाद एक बार फिर राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ दिखाई देंगे।
इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि उम्मीद है कि 24 तारीख को मुरादाबाद से शुरू होने वाली दूसरे चरण की यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले सपा अध्यक्ष ने अमेठी-रायबरेली में यात्रा में शामिल होने की सहमति दी थी। लेकिन किसी कारणवश वे शामिल नहीं हुए। यात्रा के दूसरे चरण के लिए उन्हें फिर से आमंत्रित किया जा रहा है। उम्मीद है कि वह यात्रा में शामिल होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications