यूपी का बदतमीज सिपाही, फरियादी महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ
मैनपुरी की एक चौकी में महिला फरियाद लेकर आई थी। उसके परिजन साथ थे। सबके सामने पुलिसवाले ने चारपाई पर लेटे-लेटे अश्लील हरकतें कीं।
मैनपुरी। योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिनके भरोसे छोड़ रखी है, उन्हीं में से एक सिपाही ने मैनपुरी की एक चौकी में फरियादी महिला के साथ अश्लील हरकतें कर डाली। यूपी पुलिस के सिपाही का यह वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

खाट पर लेटे-लेटे की अश्लील हरकत
मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र की करहल गेट चौकी में खाट बिछी हुई थी। उस पर लेटे सिपाही के पास पीड़िता अपनी बहन के साथ शिकायत लेकर पहुंची तो सिपाही गंदी हरकत करने लगा जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं। अब पुलिस का ये शर्मनाक रूप चर्चा का विषय बना हुआ है। (नीचे देखिए वीडियो)
देखिए सिपाही की हरकत का वायरल वीडियो
पूरा मामला मैनपुरी के करहल गेट चौकी का है जहाँ ग्राम बिछिया की रहने बाली दो बहनें गाँव में हुए झगड़े की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पर पहुंची। वहाँ सिपाही ईश्वर दयाल खाट पर आराम से लेटा हुआ था। पीड़िता ने अपनी व्यथा सुनाई तो सिपाही ने उसे प्रार्थना पत्र लिखने को कह उसकी छोटी बहन के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता विरोध भी नहीं कर सकी, वजह ये कि उसे अपनी फरियाद जो सुनानी थी।
पुलिसकर्मी को किया गया सस्पेंड
जब इस वायरल वीडियो को पीड़िता के परिजनों ने देखा तो सन्न रह गए। अब उनकी मांग है कि ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। वहीं इस वीडियो की भनक पुलिस कप्तान राजेश एस को हुई तो वो भी चौंक गए। उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश देकर पुलिसकर्मी ईश्वर दयाल को सस्पेंड कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications