बार बालाओं के साथ जमकर नाचा यूपी का पुलिसवाला, देखिए वीडियो
एक शादी के दौरान बार बालाओं को डांस करते देखकर यूपी के वर्दीधारी को रहा नहीं गया और वो सभी नियम-कानूनों को ताक पर रखकर नाचने लगा।
बहराइच/श्रावस्ती। भले ही योगी सरकार खाकी वर्दीधारियों को सख्त लहजे में रहकर कानून व्यवस्था को चौकस रखने का पाठ पढ़ा रहे हों लेकिन खाकी वर्दीधारी आदेशों को ठेंगे पर रखते हुए मखौल उड़ाने में जुटे हैं। यूपी के जनपद श्रावस्ती में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

बार बालाओं को डांस करते देख स्टेज पर चढ़ा पुलिसवाला
एक शादी के दौरान बार बालाओं के स्टेज पर थिरकते ही पास में मौजूद खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी के भी पैर थिरकने लगे और वो सभी नियमों कानून को ताक पर रखते हुए स्टेज पर चढ़कर नाचने लगा। बताया जाता है कि नशे का सुरूर इस कदर था कि पुलिसकर्मी ठुमका लगाने के साथ ही बार बालाओं पर पैसा भी लुटाने लगा। जिसे देख नौटंकी देख रहे लोग सकते में आ गए।

बार बालाओं के साथ नाचते हुए लुटाए रुपए
जनपद श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत कानभारी गांव में एक परिवार में शादी थी। लड़के वालों की तरफ से डांस पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था जहाँ पर इलाका के हजारों लोग बार बालाओं का डांस देखने में मशगूल थे। तभी लोगों ने देखा कि भोजपुरी गाने पर जैसे ही बारबालाओं ने ठुमके लगाने शुरु किया कि तभी एक वर्दीधारी सिपाही भी स्टेज पर चढ़कर नाचने लगा और नाचने के साथ ही बार बालाओं पर रुपया भी लुटाने लगा।
देखिए बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो
नशे के मद में चूर वर्दीधारी ने ठुमके पर ठुमका लगाता रहा। सिपाही की इस करतूत से वर्दी शर्मशार तो हुई है उससे भी ज्यादा योगी के फरमानों पर बट्टा लगा है। जब इस संबध में श्रावस्ती एसपी के सीयूजी नम्बर पर बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications