VIDEO: पीकर टल्ली यूपी पुलिस का जवान, बार-बार लड़खड़ा रही जबान
नशे में धुत इस सिपाही ने हंगामा करते हुए अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से बार-बार नशे की दवा मांगी। नशेड़ी सिपाही ने कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की।
मुरादाबाद। थाना छजलैट क्षेत्र में नशे में धुत यूपी पुलिस के सिपाही ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस का जवान छजलैट मार्ग पर नशे में बार-बार गिरते हुए हंगामा कर रहा था। हंगामा कर रहे इस सिपाही के शरीर पर चोटों के निशान थे और वर्दी फटी हुई थी।

देखिए VIDEO...
सड़क पर हंगामा कर रहे सिपाही की सूचना जब राहगीरों द्वारा डायल 100 पर पुलिस को दी गई तो सिपाही को उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां नशे में धुत इस सिपाही ने हंगामा करते हुए अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से बार-बार नशे की दवा मांगी। नशेड़ी सिपाही ने कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की। चोटिल नशेड़ी सिपाही को इलाज के बाद पुलिस वापस अपने साथ ले गई।












Click it and Unblock the Notifications