UP Police Bharti 2024: सनी लियोनी का एडमिट कार्ड देख दंग रह गए लोग, सच्चाई जानने के लिए शुरू हुई जांच

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान कन्नौज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। इस मामले में परीक्षा केंद्र के लोगों ने पुलिस भर्ती मुख्यालय बोर्ड को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, कन्नौज जनपद तिर्वा की स्थिति श्रीमती सोनेश्री स्‍मारक महाविद्यालय को भी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रवेश पत्र मिलान कर अभ्यर्थीयों को प्रवेश दिया जा रहा था।

up-police-people-were-stunned-to-see-sunny-leones-admit-card

इसी बीच लोगों ने एक ऐसा प्रवेश पत्र देखा जिसे देखकर हैरान रह गए। दरअसल, यह प्रवेश पत्र फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का था। प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी के नाम के साथ ही अभिनेत्री की फोटो भी लगा था।

समय बीतने के बाद भी इस नाम का कोई अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आया। इसके बाद तैनात कर्मचारियों द्वारा इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गयी। अधिकारियों ने इसे किसी शरारती तत्व की शरारत बताया है।

बाद में यही प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल प्रवेश पत्र पर अभिनेत्री की तस्वीर लगी हुई है। इसके अलावा रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा हुआ है। अब प्रवेश पत्र वायरल करते हुए लोग मजे ले रहे हैं।

फिलहाल इस बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि किसी अभ्यर्थी के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से फर्जी आवेदन किया गया था। उन्होंने कहा कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है।

फॉर्म भरे जाने के बाद भरे गए विवरण के आधार पर प्रवेश पत्र भी जारी हो गया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ को दे दी गई है। शरारती तत्व की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+