तीन तलाक पीड़िता की शिकायत सुनकर कोतवाल का होता है मूड खराब
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में दहेज उत्पीड़न और ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता जैनब अपना दर्द लेकर जब थाने पहुंची। पीड़िता जैनब का कहना है कि थाने में एसओ ने कहा कि जाओ, यहां मेरा मूड खराब न करो। पीड़िता का आरोप है कि एसओ ने उसके साथ बदसलूकी की और थाने से बाहर निकाल दिया। इसके बाद जैनब एसपी ऑफिस पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई है।

मामला शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के चौसाना कस्बे का है। जाहिद पुत्र सहजाद के साथ जैनब की शादी 5 साल पहले हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने पहले दहेज में कार की मांग की और न मिलने पर उसे तीन तलाक दे दिया। जैनब का आरोप है कि दहेज में कार न मिलने और बच्चे न होने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले में एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने ससुरालवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया है कि थाना क्षेत्र झिंझाना के चौसाना की एक महिला का उसका पति दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहा है। इस संबंध में थाना झिंझाना को निर्देशित कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications