जेल में बंद गायत्री प्रजापति के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा है: मुलायम

सपा संरक्षक मुलायम सिंह पूर्व मंत्री और रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति के समर्थन में खड़े हो गए हैं। मुलायम ने मंगलवार को रेप के आरोप में सजा काट रहे गायत्री प्रजापति से जेल में मुलाकात की।

अमेठी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह पूर्व मंत्री और रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति के समर्थन में खड़े हो गए हैं। मुलायम ने मंगलवार को रेप के आरोप में सजा काट रहे गायत्री प्रजापति से जेल में मुलाकात की। गायत्री से मुलाकात के बाद मुलायम ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्हें गलत आरोपों में जेल में बंद रखा गया है। साथ ही मुलायम ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ खबर लिखने को लेकर मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली। मुलायम ने कहा कि प्रजापति के बारे में ऐसे खबर लिखी जाती है जैसे वह कोई आतंकवादी हो।

amethi,samajawadi party,gayatri prajapati,mulayam singh yadav,अमेठी,समाजवादी पार्टी,गायत्री प्रजापति,मुलायम सिंह यादव,

मुलायम ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बदले की भावना से दबाने का काम कर रही है और प्रजापति जैसे निर्दोष आदमी को जेल में डाल दिया है। महिला प्रजापति के घर नहीं गई, तो कैसे बलात्कार हो गया। मुलायम ने कहा, बता दो गायत्री ने क्या किया, सब फर्जी मुकदमा कर के अत्याचार कर रहे हैं, आतंकी जैसा व्यवहार करेंगे डीएम। कई पत्रकार गलत लिख रहे हैं। जब हम जेल में थे तो कई पत्रकार सही लिखते थे और जाने अब पत्रकार क्या सब लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला के मामले में दो मुकदमे लिखे हुए हैं।

मुलायम ने पत्रकारों से अपील कर कहा, आपकी कलम में ताकत है, आप सही लिखें। उल्लेखनीय है कि विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति कथित रूप से दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में लखनऊ की जेल में बंद है। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रजापति को पॉक्सो अदालत से मिली जमानत पर रोक लगा दी थी। इस मामले में अब अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। इससे पहले उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा कि गायत्री प्रजापति के मामले में उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो लागू होता है या नहीं, इसका जवाब दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+