शराब के नशे में धुत सिपाही का हाइवोल्टेज ड्रामा, लोगों ने वीडियो बना यूपी पुलिस पर निकाली भड़ास
शामली। यूपी में कांधला थाना क्षेत्र से शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी का लोगों से गाली-गलौज करते वीडियो वायरल हुए हैं। नशेड़ी सिपाही कह रहा है कि ''मैं थाने में हूं और ये देखिए आॅन ड्यूटी हूं!'' ऐसे ही तमाम तरह की बातें और अपशब्द कहते हुए सिपाही ने करीब एक घंटे तक परिसर के बाहर ही ड्रामा किया। लोगों ने वीडियो बनाए और सोशल साइट्स पर अपलोड़ कर यूपी पुलिस को बुरा-भला कहने लगे।

ठेके पर हाई वोल्टेज ड्रामा
वाकया शामली जिले के कांधला थाने का है, जहां एक ठेके पर सिपाही शराब पीकर अपने को पुलिसकर्मी बताते हुए राह चलते लोगों को अपशब्द कहता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित की पहचान कांधला के ही गांव भनेड़ा निवासी सोमपाल के रूप में हुई है। वह आॅन-ड्यूटी दिन में ही शराब पीकर आए-दिन ड्रामा करता रहता है। सोमवार को भी इस पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज की। फिर वहां से निकलकर कांधला थाने में चला गया।
ये भी पढ़ें: दरोगा ने बाइक सवार फौजी को चांटा मारा तो फौजी ने पटका, बीच सड़क आधे तक भीड़ ने देखा तमाशा












Click it and Unblock the Notifications