सहारनपुर हिंसा के मास्टरमाइंड को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बडगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले के मास्टर माइंड कहे जाने वाले ग्राम प्रधान को एसआईटी टीम और बड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर। बडगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले के मास्टर माइंड कहे जाने वाले ग्राम प्रधान को एसआईटी टीम और बड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस जातीय हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्राम प्रधान ही था मास्टरमाइंड

ग्राम प्रधान ही था मास्टरमाइंड

रविवार को पुलिस लाईन स्थित सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि विगत 5 मई 2017 को बडगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शब्बीरपुर में महाराणा प्रताप जयन्ती शोभायात्रा के सम्बन्ध में डीजे बजा कर निकल रहे क्षत्रीय समाज के लोगों के खिलाफ गांव के दलितों को भडकाने, पथराव व अशांति का माहौल बनाने के सूत्रधार रहे ग्राम प्रधान को एसआईटी ने बडगांव पुलिस की सहायता से शब्बीरपुर-चंदपुर मार्ग से आरोपी ग्राम प्रधान शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा जा रहा है।

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर 12 हजार का इनाम

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर 12 हजार का इनाम

सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार ने जानकारी दी कि नौ मई को कोतवाली देहात के मल्हीपुर रोड स्थित रामनगर गांव के पास हुई हिंसा के मामले में आरोपी बनाये गये भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण उसके साथी कमल वालिया, विनय रतन व मंजीत की गिरफ्तारी पर 12 हजार रुपये के ईनाम की संस्तुति की गई है। एसएसपी ने बताया कि भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण के गैर जमानती वारंट भी जारी हो गये हैं।

दलितों की मदद के नाम पैसा हुआ इकठ्ठा

दलितों की मदद के नाम पैसा हुआ इकठ्ठा

एसएसपी बबलू कुमार ने आगे बताया कि थाना बड़गांव के शब्बीरपुर घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और फर्जी पोस्ट डालकर हिंसा से प्रभावित हुए दलितों की मदद के नाम पर बैंक एकाउन्ट देकर निजी प्रयोग के लिए पैसा इकट्ठा किया गया। इनमें सर्विलांस सेल की मदद से पता लगाया कि यह भ्रामक पोस्ट सतपाल तंवर और उसके साथियों द्वारा डाली गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में भ्रामकता फैलाने, धोखाधड़ी व षडयंत्र के अलावा आईटीएक्ट की धारा में भी मुकदमा दर्ज किया गया।

क्या हुआ था शब्बीरपुर में?

क्या हुआ था शब्बीरपुर में?

गौरतलब है कि महाराणा प्रताप जयन्ती शोभायात्रा बिना अनुमति के निकाले जाने के दौरान शब्बीरपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पथराव, फायरिंग व आगजनी के दौरान एक युवक की मौत हो गयी थी एवं कई लोग घायल हो गये थे। मृत युवक के पिता ने ग्राम प्रधान सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसी मामले को लेकर 9 मई को भीम आर्मी ने बिना अनुमति लिए रविदास छात्रावास व गांधी पार्क में सभा करने का प्रयास किया था। पुलिस द्वारा खदेडे जाने पर दलित युवाओं ने शहर के चारों कोनो में जाम लगाकर हंगामा किया था। गुस्सायी भीड ने पत्रकारों व पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर अनेक वाहनों में आग लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+