VIDEO: पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, पति बनाकर करती थी हाथ साफ

इस गैंग की महिला सदस्य नकली शादी और दुल्हन बन उस परिवार से जेवरात और पैसा लेकर रफूचक्कर हो जाते थे।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय गैंग की महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो ऐसे परिवारों को अपना शिकार बनाते थे, जिनके घरों में शादी करने के लिए कोई युवक मौजूद होता था। इस गैंग की महिला सदस्य नकली शादी और दुल्हन बन उस परिवार से जेवरात और पैसा लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। बंटी और बबली फिल्म का नाम आते ही जहन में दो ऐसे किरदार आते हैं जो अच्छे-अच्छे को चूना लगा कर वारदातों को अंजाम दे देते थे, वो तो फिल्म के पर्दे पर एक कहानी में किरदार निभा रहे फिल्मी कलाकार थे, लेकिन असल जिंदगी में कुछ शातिर दिमाग लोग बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं, जिन्हें सुनकर ही दिमाग की घंटियां बजने लगती हैं।

UP Police arrest Con bride and husband in moradabad

मामला मुरादाबाद के मैनाठेर का है जहां पुलिस ने एक खुलासा करते हुए, प्रीति नाम की युवती और उसके कथिक पति गौरव को मीडिया के सामने पेश किया। मुंह पर कपड़ा लपेटे और मॉर्डन सी दिखने वाली आरोपी प्रीति ने तो मीडिया को कुछ नहीं बताया लेकिन एसपी उदय शंकर सिंह के मुताबिक प्रीति एक ऐसे गैंग की सदस्य है जो ऐसे भोले-भाले परिवारों को अपना शिकार बना चुकी हैं।

जो परिवार अपने बेटे की शादी जल्दी करने को आतुर रहते उन्हें ये गैंग अपनी रडार पर ले लेते। शातिर दिमाग युवती का साथ देता था इसका पति गौरव, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इन लोगों से जानकारी मिली है कि इनके गैंग में और भी कई महिलाएं और पुरुष जुड़े हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा सहित कई प्रदेशों ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+