UP PCS-J मेन्स का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
इस परीक्षा में 670 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनमे से 218 को सिविल जज जूनियर डिविजन पर चयनित किया जाएगा। हालांकि अभी आयोग ने इंटरव्यू की डेट घोषित नहीं की है।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस- जे, 2016 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मेन्स में 670 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब यह सभी इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए आप आयोग की बेबसाइट अथवा नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर के सीधे रिजल्ट देख सकते हैं।

यहां देखें http://uppsc.up.nic.in
इस लिंक से आप आयोग की बेबसाइट पर जाएंगे। यहां दाहिने कोने पर रिजल्ट की सूचना ऑफिशियल प्रति के साथ उपलब्ध है।
खास बातें
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लोकप्रिय परीक्षा न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिविजन (पीसीएस-जे) 2016 प्री में 2149 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इनकी मुख्य परीक्षा तीन दिन 18 दिसंबर, 19 दिसंबर व 20 दिसंबर को हुई थी। जिसमे अब 670 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनमे से 218 को सिविल जज जूनियर डिविजन पर चयनित किया जाएगा। हालांकि अभी आयोग ने इंटरव्यू की डेट घोषित नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications