उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

UP Panchayat Election 2021: गाजियाबाद में 65 और प्रयागराज में 57 फीसदी मतदान

Google Oneindia News

लखनऊ, 15 अप्रैल। आज उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया गया। पहले चरण में 18 जिलों के लिए वोटिंग हुई। मालूम हो कि 18 जिलों में प्रधान पद की 14789 सीटों के लिए 108562 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन 18 जिलों के 51 हजार 176 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग के दौरान हर किसी को कोरोना गाइडलाइंस की पालन करना अतिआवश्यक है। आज जिन 18 जिलों के लिए वोटिंग हुई, उनके नाम हैं अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस। वोटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कुल चार चरणों में होंगे और मतगणना 2 मई को होगी।

UP Panchayat Election 2021 Live:  पहले चरण की वोटिंग आज

Recommended Video

    UP Panchayat Election 2021: कई जगह हिंसा और फायरिंग, जानिए अबतक का अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पढ़ें लाइव अपडेट्स

    Newest First Oldest First
    7:46 PM, 15 Apr

    प्रयागराज

    शाम 5 बजे तक 57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
    6:44 PM, 15 Apr

    5 बजे तक मतदान प्रतिशत

    गाजियाबाद में 65 फीसदी मतदान, हाथरस में 64 फीसदी, झांसी में 69 फीसदी मतदान, आगरा में 63 फीसदी मतदान, अयोध्या में 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
    5:40 PM, 15 Apr

    झांसी

    जिले के ककरबई थाना क्षेत्र के कैरोखर गांव में बूथ 1 और 2 पर हंगामा की घटना हुई। इस दौरान मतदान केंद्र पर रखे बैलेट पेपर फाड़ दिए।
    4:38 PM, 15 Apr

    आगरा

    फतेहाबाद के रिहावली गांव में सरकारी स्कूल की खिड़की तोड़कर मतपेटियों को लूटा। फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों के समर्थक में हुए लड़ाई के बाद हुई घटना।
    3:14 PM, 15 Apr

    रामपुर

    पहाड़ी के बूथ-30 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की अचनाक तबीयत खराब हो गई, जिसके करीब आधे घंटे बाद दूसरे पीठासीन अधिकारी को मौके भेजा गया।
    1:39 PM, 15 Apr

    गोरखपुर

    जिले के खजनी इलाके में वोटिंग के दौरान पथराव की घटना सामने आई। ऐसे में कुछ देर के लिए मतदान रोका गया। अतिरिक्त पुलिस भी मौके पर तैनात।
    1:04 PM, 15 Apr

    पंचायत चुनाव मतदान प्रतिशत

    सुबह 11 बजे तक गाजियाबाद में 24.82 फीसदी, भदोही में 19.91 फीसदी, अयोध्या में 17 फीसदी, कानपुर में 19.03 फीसदी, रामपुर में 22.12 फीसदी मतदान हुआ।
    12:49 PM, 15 Apr

    सहारनपुर

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11:00 बजे तक यहां 25 फीसदी मतदान हुआ है।
    12:49 PM, 15 Apr

    झांसी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11:00 बजे तक यहां 23 फीसदी मतदान हुआ है।
    12:48 PM, 15 Apr

    मैनपुरी

    बीडीसी उम्मीदवार राकेश कुमार कल शाम को अपने क्षेत्र में वोट मांगने गए थे लेकिन लौटकर घर वापस नहीं आए, आज सुबह उनकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
    12:44 PM, 15 Apr

    गोरखपुर

    कई ग्राम सभाओं में लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने से स्थानीय लोग गुस्से में नजर आ रहे हैं।
    12:43 PM, 15 Apr

    प्रयागराज के इरादतगंज में मतदान केंद्र संख्या-4,5,6,7 की तस्वीरें, उत्साहित लोग।
    11:35 AM, 15 Apr

    गोरखपुर

    प्रथम चरण के लिए मतदान के महिलाओं में खासा उत्साह।
    10:33 AM, 15 Apr

    आगरा में सुबह 9 बजे तक हुआ 9.6 फीसदी मतदान।
    10:33 AM, 15 Apr

    श्रावस्ती में सुबह 9 बजे तक 8.15 प्रतिशत वोटिंग।
    10:33 AM, 15 Apr

    हाथरस में सुबह 9 बजे तक 9.63 प्रतिशत वोटिंग।
    10:32 AM, 15 Apr

    अयोध्या में सुबह 9 बजे तक 10 प्रतिशत वोटिंग।
    9:30 AM, 15 Apr

    यूपी पंचायत का दूसरे चरण का मतदान 19 अप्रैल को, तीसरे चरण का 26 को और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।
    9:30 AM, 15 Apr

    आगरा

    दिगनेर पोलिंग बूथ की तस्वीरें, लोगों में उत्साह।
    8:54 AM, 15 Apr

    कानपुर

    बिधनू मतदान केंद्र नंबर 61-67 की तस्वीरें।
    8:42 AM, 15 Apr

    गाजियाबाद

    पोलिंगबूथ पर रखा जा रहा है कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान।
    8:41 AM, 15 Apr

    पहले चरण के मतदान से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पूर्व प्रधान गिलगिल दुबे उर्फ राघवेंद्र नारायण दुबे को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
    8:36 AM, 15 Apr

    रायबरेली

    प्रधान पद के उम्मीदवारों की असमायिक मृत्यु के चलते जिले के 3 प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित हो गया है।
    8:33 AM, 15 Apr

    सहारनपुर

    लोग जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, पोलिंग बूथों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
    8:27 AM, 15 Apr

    गोरखपुर

    वनटांगिया गांव के मतदान केंद्र की तस्वीर, लोगों की लगी कतारें।
    8:26 AM, 15 Apr

    प्रयागराज

    प्रयागराज जिले में भी आज वोटिंग चल रही है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
    8:00 AM, 15 Apr

    अयोध्या

    रामलला की नगरी में भी पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
    7:59 AM, 15 Apr

    रामपुर

    वोटिंग के लिए लोगों में उत्साह, सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पहुंचे लोग।
    7:30 AM, 15 Apr

    श्रावस्ती में शुरू हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
    7:30 AM, 15 Apr

    ग्राम प्रधान के 794 सीट है और बीडीसी की 1004 सीटें हैं।
    READ MORE

    Comments
    English summary
    Big Day for Uttar Pradesh,Today is the Voting for the first of the four-phase UP panchayat elections, which is being seen as a semi-final to the UP Assembly Election 2022.Here is Live Updates.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X