UP Nikay Chunav: गाजियाबाद से सपा ने बदला मेयर प्रत्याशी, नीलम गर्ग की जगह पूनम यादव को टिकट
Ghaziabad SP Mayor Candidate: गाजियाबाद से सपा ने अपना मेयर प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी ने नीलम गर्ग की जगह पूनम यादव को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने मेयर उम्मीदवारों की नई और तीसरी लिस्ट जारी है, जिसमें गाजियाबाद से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने नीलम गर्ग का टिकट काट दिया है।
दरअसल, 15 अप्रैल को जारी की गई लिस्ट में गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी ने नीलम गर्ग के नाम का ऐलान किया था, लेकिन अब उनका टिकट काटकर पूनम यादव को अपना मेयर पद का चेहरा बनाया है।
गाजियाबाद से प्रत्याशी बदला
बता दें कि पूनम यादव समाजसेवी सिकंदर यादव की पत्नी हैं। सिकंदर यादव लंबे वक्त से बसपा में रहे थे, जिसके बाद सपा में आ गए। अब उनकी पत्नी को गाजियाबाद से टिकट मिला है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को एक और लिस्ट जारी की है। लिस्ट में गाजियाबाद समेत 9 शहरों के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
जानिए किसे कहां से मिला टिकट
- आगरा से जूही प्रकाश यादव
- झांसी से सतीश जतारिया
- शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा
- फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा
- सहारनपुर से नूर हसन मलिक
- मेरठ से सीमा प्रधान
- लखनऊ से वंदना मिश्रा
- कानपुर से वंदना वाजपेयी
इससे पहले सपा ने 6 जगह से अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था, जिसमें बरेली, मथुरा, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ नगर निगम का नाम शामिल था।
आपको बता दें कि सपा ने नगर निगम की सभी 17 सीटों पर मेयर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं सपा ने गठबंधन के दलों को मेयर पद के लिए एक भी सीट नहीं दी है। जबकि बीजेपी ने मेयर के 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।
याद रहे कि यूपी में दो चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण में 4 मई को और दूसरे चरण में 11 मई को वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications