UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव से AAP की यूपी में एंट्री, जानिए कहां-कहां खुला खाता
UP Nikay Chunav News: यूपी निकाय चुनाव से आम आदमी पार्टी ने सूबे में एंट्री कर ली है। दिल्ली से शुरू होने वाली पार्टी का दायरा अब यूपी तक पहुंच गया है।

UP Nikay Chunav AAP: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। दिल्ली से अपना दायरा बढ़ाकर राष्ट्रीय पार्टी बनी AAP की अब यूपी में भी धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। निकाय चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर कब्जा जमाया है।
कौशाम्बी के नगर पंचायत सराय अकिल में चेयरमैन पद पर AAP के अनूप सिंह पटेल जीते हैं। इसी के एक वार्ड से आप के प्रत्याशी रोशन लाल को भी जीत मिली है। अकिल से सभासद प्रत्याशी माला त्रिपाठी वार्ड 08 से जीतीं। वहीं कौशांबी के वार्ड 07, वार्ड 01 और वार्ड 06 से AAP के सभासद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
अमेठी के वार्ड नंबर-3 से आप उम्मीदवार मिथलेश सरोज 311 वोट से और वार्ड नंबर-4 से कलावती 274 वोट विजयी हुईं हैं। बदायूं से भी आप का खाता खुला है। नगर पालिका परिषद सहसवान में वार्ड नंबर 5 से अकरम भाई चुनाव जीते। नगर पालिका जहागीराबाद जनपद बुलंदशहर के वार्ड 10 से आप सभासद उम्मीदवार अनीश 300 वोट से जीते।
फिरोजाबाद नगर निगम पार्षद वार्ड नं 7 में आम आदमी पार्टी के राजेश संखवार जीते। कन्नौज की तालग्राम नगर पंचायत के वार्ड 10 से कादिर मंसूरी सभासद प्रत्याशी जीते। झांसी निगम निगम से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आशीष रैकवार वार्ड नंबर 42 से जीते।
गाजियाबाद में भी आप का खाता खुला है। लोनी नगर पालिका के वार्ड 31 से जगत विजयी घोषित हुए हैं। अयोध्या नगर निगम में भी AAP की जीत हुई है। महाराणा प्रताप वार्ड से अबरून निशा पार्षद बनीं। रामपुर नगर पालिका परिषद में लगभग 15 हजजार वोटों से AAP प्रत्याशी सना मामून जीतीं। कानपुर नगर निगम में AAP के वार्ड नं 75 से पार्षद प्रत्याशी उमर मंसूर 400 से ज्यादा मतों से विजयी हुए।












Click it and Unblock the Notifications