UP Nikay Chunav: अखिलेश ने मेट्रो में किया प्रचार, बोले- कानून व्यवस्था देखनी है तो NCRB के आंकड़े देखिए
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रचार के दौरान कई आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने लखनऊ को कचरा बना दिया है।

Akhilesh Yadav, President of Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिेलश यादव पहली बार सोमवार को निकाय चुनाव के प्रचार में उतरे। इस दौरान उन्होंने सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के साथ मेट्रो में सफर किया। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था देखनी है तो NCRB के आंकड़े देख लीजीए।
बीजेपी सरकार में लूट और भ्रष्टाचार बढ़ा
अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था देखनी है तो एनसीआरबी के आंकड़े देख लीजिए। क्या बीजेपी में अपराधी नहीं हैं? अगर मुख्यमंत्री ने उनके सारे मुकदमे वापस न लिए होते तो उनके मुकदमों की फेहरिस्त इतनी लंबी हो जाती। पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी ने लखनऊ में कुछ नहीं किया। राजधानी को कचरा बना दिया है। बीजेपी की सरकार में लूट और भ्रष्टाचार और बढ़ गया है।
अखिलेश ने मेट्रो से किया चुनाव प्रचार
उन्होंने कहा कि मेट्रो की सवारी इसलिए किया क्योंकि यह बताना जरूरी था कि लखनऊ में जो विकास हुआ वह समाजवादी पार्टी ने किया। इस सरकार ने जनता को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। शहर में चारों तरफ गंदगी दिख रही है। जनता से अपील करने आया हूं कि इस बार सपा के मेयर प्रत्याशी को जिताने का काम करें।
लखनऊ और सहारनपुर में कर सकते हैं रोड शो
अखिलेश यादव से पहले सीएम योगी ने भी पूरे यूपी में प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने प्रचार अभियान की शुरूआत सहरानपुर से की थी। योगी एक दिन में पांच चुनावी रैलियां कर रहे हैं। योगी के बढ़ते दबाव के बाद अखिलेश ने भी प्रचार में उतरने का फैसला किया। दो मई को वह लखनऊ और सहारपुर में रोड शो कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications