UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण में विपक्ष बनाम बीजेपी के बीच लड़ाई, ये हैं इसकी वजहें

UP Nikay Chunav 2023 के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। करीब ढाई करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में विपक्ष और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

योगी आदित्यनाथ

2 crore voters in 37 districts for urban local bodies: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 37 जिलों के दो करोड़ से अधिक मतदाता शहरी स्थानीय निकायों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं। 2024 के चुनावी संग्राम से पहले सभी राजनीतिक दलों के लिए सेमीफाइनल माने जाने वाले इस चुनाव में राजनीतिक दलों को अपनी तैयारी दिखाने का एक अंतिम मौका मिला है। इस मौके को भुनाने में सभी दल लगे हुए हैं। पहला चरण इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि विपक्ष के पास जो 12 लोकसभा सीटें हैं उनमें दस पर आज मतदान हो रहा है।

बीजेपी को मिल रही विपक्ष से चुनौती

राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि शहरी निकाय निकायों में अपने चुनावी प्रभुत्व को बनाए रखने की कोशिश कर रही भाजपा को सपा से कड़ी चुनौती मिल रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा पिछले कई चुनावों से बीजेपी को लगातार टक्कर दे रही है। हालांकि पिछले निकाय चुनाव में सपा को एक भी सीट नहीं मिली थी लेकिन इस बार वह अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठी है। आज मेयर की जिन दस सीटों पर चुनाव हो रहा है वहां 2017 में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कई सीटों पर हो रहा त्रिकोणीय संघर्ष

लगातार चार चुनावों में शर्मनाक हार के बाद मायावती की बसपा भी फिर से उभरने को बेताब हैं। हालांकि दलित-प्रभुत्व वाली पार्टी ने मुख्य रूप से मेयर की सीटों पर मुसलमानों को मैदान में उतारकर अल्पसंख्यक कार्ड पर अपना दांव लगाया है। बसपा के इस कदम से सपा को नुकसान तथा बीजेपी को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बीएसपी का मुस्लिमों पर फोकस सपा की परेशानी को बढ़ा सकता है।

इस बार बीजेपी ने मेयर पद छोड़कर अन्य सीटों पर मुस्लिम उतारे

हालांकि भाजपा ने मेयर पद की 17 सीटों में से किसी पर भी एक भी मुसलमान को मैदान में नहीं उतारा है, लेकिन इसने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मुसलमानों को टिकट दिया है। कुल मिलाकर, पार्टी ने नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और नगरपालिका वार्डों सहित विभिन्न सीटों पर लगभग 350 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के पास खुद को साबित करने का मौका

इस बीच राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूपी में खुद को फिर से जीवित करने में जुटी कांग्रेस भी बीजेपी और क्षेत्रीय दलों को टक्कर देने की कोशिश कर रही है लेकिन संगठन के बड़े नेताओं की निष्क्रियता से कांग्रेस की राह आसान नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो पहला चरण वास्तव में शीर्ष राजनीतिक नेताओं की प्रतिष्ठा की परीक्षा होगी।

मोदी-योगी के गढ़ में आज हो रहा मतदान

इस चरण में 37 जिलों में मतदान हो रहा है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी, सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर का राजनीतिक क्षेत्र और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ संसदीय सीट शामिल है। इसके अलावा, इस चरण में रायबरेली भी शामिल है, जो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का गढ़ है। सपा मुखिया अखिलेश यादव का गृह क्षेत्र मैनपुरी और सपा के कद्दावर नेता आजम खान का राजनीतिक गढ़ रामपुर में भी आज वोट डाले जा रहे हैं।

पहले चरण में विपक्ष बनाम बीजेपी की लड़ाई

वास्तव में, पहले चरण में ही भाजपा बनाम विपक्ष की ताकत के बीच लड़ाई हो रही है। आंकड़े बताते हैं कि इस चरण में विपक्ष के पास मौजूद 13 लोकसभा सीटों में से 10 पर मतदान हो हो रहा है। इनमें सपा की तीन सीटें (संभल, मुरादाबाद और मैनपुरी), बसपा की छह (नगीना, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, श्रावस्ती और जौनपुर) और कांग्रेस की एक (रायबरेली) सीटें शामिल हैं। गाजीपुर हाल ही में बसपा सांसद अफजाल अंसारी की अयोग्यता के बाद खाली हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+