UP Nikay Chunav LIVE: यूपी निकाय चुनाव का दूसरा चरण संपन्न, कुछ ही देर में जारी होगा मतदान प्रतिशत का आंकड़ा
UP Nikay Chunav 2023 Live: यूपी निकाय चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्ण वोटिंग के बीच संपन्न हो गया है। हालांकि कुछ जगहों से छिटपुट झड़प की खबरें आईं।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान संपन्न हो गया है। छिटपुट झड़प की खबरों के बीच निकाय चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्ण रहा। दूसरे चरण के तहत यूपी के 38 जिलों में वोटिंग हुई। इस दौरान 7 नगर निगम के मेयरों, 581 नगर निगम पार्षदों, 95 नगर पालिका अध्यक्षों, 969 पालिका परिषदों, 267 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3459 नगर पंचायतों में सभासद पद के लिए वोट डाले गए। यूपी निकाय चुनाव की मतगणना 13 मई को होगी। पढ़िए, यूपी निकाय चुनाव से जुड़े सभी अपडेट।
लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
अगर आजमगढ़ जिले की बात करे तो यहां 5 बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ। बस्ती में 53 फीसदी, सिद्धार्थनगर में 54 फीसदी, औरैया में 58 फीसदी, मऊ में 61 फीसदी, कानपुर नगर में 40 फीसदी, शाहजहांपुर में 50 फीसदी, गौतमबुद्ध नगर में 61 फीसदी, सोनभद्र में 58 फीसदी, मेरठ में 46 फीसदी और कानपुर देहात में 5 बजे तक 62 फीसदी मतदान हुआ है।
गाजियाबाद: लोनी के विकास कुंज इलाके में पुलिस ने छापा मारकर सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड किए बरामद। प्रिंटर से प्रिंट कर फर्जी आधार से कराई जा रही थी वोटिंग। वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी मुकेश पाल पर लगे फर्जी वोटिंग कराने के गंभीर आरोप। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है और FIR दर्ज हो रही है।
बुलंदशहर में निकाय चुनाव को लेकर 17 पोलिंग बूथों पर फर्जी वोट डालने आए 100 से अधिक मतदाताओं को पुलिस ने पकड़ा। फर्जी दस्तावेजों के जरिए मतदान करने पहुंचे थे पोलिंग बूथ। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने फर्जी वोटर्स के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया है कि हमने 100 से अधिक फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है। इन्हे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
यूपी निकाय चुनाव में 11 बजे तक चित्रकूट में 24 प्रतिशत, कानपुर में 14 प्रतिशत, अमेठी में 24 प्रतिशत, बदायूं में 25 प्रतिशत, फर्रूखाबाद में 25 प्रतिशत, सुल्तानपुर में 22 प्रतिशत, नोएडा में 28 प्रतिशत, अलीगढ़ में 18 प्रतिशत, सोनभद्र में 24 प्रतिशत और कासगंज में 27 फीसदी मतदान हुआ है।
बुलंदशहर में सपा प्रत्याशी और बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडा से अभद्रता। नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार सपा प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया अभद्रता करने का आरोप। सपा प्रत्याशी का फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो हुआ वायरल। यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल बूथ का मामला।
बुलंदशहर में नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु सपा की महिला प्रत्याशी अर्चना पांडेय से अभद्रता कर रहे भाजपाई गुंडे, रोने को मजबूर प्रत्याशी।
मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग एवं @bulandshahrpolice।
निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो।@SECUttarPradesh pic.twitter.com/4trY8fzAqf
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 11, 2023
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications