UP News: दिल्ली MCD चुनाव प्रचार के लिए क्यों नहीं उतर रहे योगी, जानिए वजहें

यूपी के सीएम और हिन्दुत्व के नए ब्रांड योगी के लिए बीजेपी खास रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। एक तरफ जहां योगी गुजरात में धुआंधार रैली और रोड शो कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उपचुनावों में भी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की थी। उसके बाद यूपी में हुए उपचुनावों में भी बीजेपी सीएम योगी की अगुवाई में जीत हासिल कर रही है। चाहे वह आजमगढ़ का उपचुनाव हो या फिर रामपुर लोकसभा उपचुनाव में। हर जगह योगी ने अपनी उपयोगिता साबित की। आलम यह है कि योगी अब बीजेपी के लिए हिन्दुत्व के बड़े चेहरे साबित होते जा रहे हैं। यूपी के बाद योगी ने हाल ही में हिमाचल विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया और अब वो गुजरात में हर रोज कम से कम चार रैलियां कर रहे हैं। हालांकि बीजेपी इस बड़े नेता को दिल्ली के एमसीडी चुनाव में नहीं उतार रही है। इसके पीछे कई वजहें बताईं जा रही हैं।

योगी को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहती बीजेपी

बीजेपी के सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बीजेपी जोखिम नहीं लेना चाहती है। योगी यूपी में हो रहे उपचुनावों के अलावा यूपी से बाहर भी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी उनका इस्तेमाल बडे मौकों पर करना चाहती है। इसलिए उनको दिल्ली में नहीं उतारा जा रहा है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी से बीजेपी का कड़ा मुकाबला है। हालांकि योगी की व्यस्तता भी एक वजह है जिसकी वजह से दिल्ली एमसीडी में प्रचार नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में नहीं उतरा कोइ बड़ा नेता

बीजेपी के एक नेता कहते हैं कि योगी ही नहीं कोई बड़ा नेता एमसीडी में प्रचार करने के लिए नहीं उतरा है। सभी लोग गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं। वहां एक चरण की वोटिंग हो गई है जबकि दूसरे चरण की बाकी है। बीजेपी नगर निगम चुनाव की बजाए योगी का इस्तेमाल गुजरात में करना चाहती है क्योंकि वहां उनकी डिमांड ज्यादा है। योगी के अलावा बीजेपी के अन्य बड़े नेता भी नगर निगम में प्रचार के लिए नहीं उतर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ

एमसीडी में अगर बीजेपी हारी तो योगी की इमेज पर खतरा

बीजेपी के सूत्रों की माने तो इस बार नगर निगम चुनाव में बीजेपी-आप के बीच कांटे की लड़ाई है। अगर बीजेपी को नुकसान हुआ तो योगी की साख पर और उनके प्रचार पर विरोधी सवाल खड़ा करेंगे। इस लिहाज से भी योगी को दिल्ली नगर निगम के चुनावों से दूर रखा जा रहा है। दिल्ली नगर निगम के चुनाव की कमान सुनील बंसल के हाथों में है। सूत्रों की माने तो एक कारण ये भी है कि योगी वहां खुद भी जाने से बच रहे हैं।

योगी को ट्रंप कार्ड के तौर पर इस्तेमाल कर रही बीजेपी

पिछले कुछ वर्षों में योगी एक बड़े नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। योगी को बीजेपी एक ट्रंप कार्ड के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। बीजेपी के अंदर बात करें तो पीएम मोदी के बाद योगी एक बड़े मास लीडर के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। बीजेपी और आरएसएस के भीतर योगी को लेकर एक अलग तरह का परशेप्सन बन रहा है। योगी आने वाले दिनों में बीजेपी के लिए मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+