UP News: राम मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों को रामपथ पर मिल रही ई बसों की सेवा

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने हाल ही में यहां ई बसों की सुविधा प्रारंभ की है। इन ई बसों को लेकर अयोध्यावासियों और पर्यटकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लगभग सभी रूटों पर ई बसें फुल होकर चल रही हैं। हालांकि, रामपथ पर इसकी सर्वाधिक मांग हो रही है। इसको देखते हुए योगी सरकार का प्लान यहां 500 ई बसें चलाने का है।

ई-बस सर्विस

दरअसल, सीएम योगी ने हाल ही ने अयोध्यावासियों को 50 ई बसों और 25 ई ऑटो की सौगात दी थी। सीएम योगी द्वारा शुभारंभ के बाद से ही यह बसें यात्रियों की सेवा में जुट गई हैं।

रामपथ पर बड़ी संख्या में लोग ईवी बसों का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। इस रूट पर सबसे ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। यात्रियों की बड़ी संख्या इन बसों में सफर कर रही है। खासकर बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को इससे काफी राहत मिल रही है।

देवरिया से आई सुशीला के अनुसार लता चौक से हर 5 मिनट में बस मिल रही है जो हमें राम पथ पर पहुंचा देती है। सर्दी में इन बसों से बहुत राहत मिल रही है। 80 वर्षीय बुद्धदेव चंदौली से आए हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों में बैठने और चढ़ने व उतरने में भी काफी सुविधा रहती है। इससे तीर्थयात्रा काफी अच्छी हो गई है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी ईवी बसों का आदि लाभ मिल रहा है।

अयोध्या नगर निगम के नगर आयुक्त विशाल सिंह के अनुसार ईवी बसों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। अभी शुरुआत में 50 बसों का संचालन शुरू किया है। योजना के अनुसार और बसें आने के बाद बसों के रूट को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।

फिलहाल 5 रूट पर इसका संचालन किया जा रहा है। इसमें अयोध्याधाम कटरा से सहादतगंज (रामपथ) पर, सलारपुर से अयोध्याधाम, भरतपुर से रेलवे स्टेशन कैंट, अयोध्या कैंट से बारून बाजार और पूराबाजार से रेलवे स्टेशन कैंट तक संचालित की जा रही हैं। महर्षि वाल्मीकि अर्न्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भी बसो का संचालन प्रारम्भ कराया जा रहा है।

फिलहाल अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 50 ई-बसों एवं 25 ई-ऑटो जिसमें 12 पिंक तथा 13 सफेद ई-ऑटो का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही ई-बस की संख्या बढ़ कर 100 हो जाएगी। 7 मीटर वाली 4 ई-बस भी जल्द उपलब्ध करा दी जाएंगी। सरकार की यहां फिलहाल 200 बसें संचालित करने के योजना है।

वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें सुलभ, सुरक्षित एवं लोकप्रिय पब्लिक ट्रान्सपोर्ट है, जो वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से मुक्त है। यह दिव्यांग मित्र एवं महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है।

यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत इलेक्ट्रिक बसो में सीसीटीवी एवं पैनिक बटन की व्यवस्था है। इन्हे सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत पुलिस हेल्पलाइन डायल यूपी-112 से भी जोड़ा जा रहा है। वाहनों के रियल टाईम एवं लोकेशन की जानकारी के लिए इलेक्ट्रिक बसें व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस से सुसज्जित है। चलो एप के माध्यम से ई-बसों की ट्रैकिंग भी की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+