UP Congress News: 2024 से पहले अति पिछड़ी जातियों (MBC) पर फ़ोकस करेगी यूपी कांग्रेस

UP Congress अब यूपी में मोस्ट बैकवर्ड क्लास यानी MBC फैक्टर पर फोकस करेगी। कांग्रेस के नेताओं की माने तो इसको लेकर अलग अलग जाति समूहों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जल्द ही लखनऊ में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा।

प्रियंका

UP Congress: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election 2022) के बाद हाशिए पर पहुंची कांग्रेस अब 2024 की चुनावी तैयारियों में जुट गई है। एक साल पहले सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार सफलता मिली थी जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस यूपी में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में जुटी हुई है। इसलिए अब वह 2024 से पहले MBC पर फोकस करेगी और इसको लेकर अप्रैल में अभियान चलाएगी। हालांकि नेताओं का दावा है कि पार्टी पिछड़े वर्गों के बीच काम कर रही है और पिछले एक महीने में कम से कम 12 अलग-अलग जातियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं जबकि लखनऊ में एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।

खोई हुई जमीन तलाशनें में जुटी कांग्रेस

यूपी में दरअसल इस समय कांग्रेस अपना जनाधार तलाशने में जुटी हुई है। इसी क्रम में वह अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। कांग्रेस ने सबसे पिछड़े वर्गों (एमबीसी) को लुभाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पार्टी के नेताओं की माने तो इसको लेकर अप्रैल में लखनऊ में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के नेताओं का मानना है कि ओबीसी और एमबीसी में पैठ बनाकर ही आज बीजेपी सत्ता में काबिज है। बीजेपी को हराना है तो उसके वोट बैंक में सेंध लगानी होगी। इसी के तहत कांग्रेस काम कर रह है।

प्रियंका

अगले एक महीने में होगा बैठकों का आयोजन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के एक पदाधिकारी ने कहा कि, "हां, हम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लखनऊ में सबसे पिछड़े वर्गों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं ताकि उनकी समस्याओं और उन मुद्दों को हल किया जा सके जो इनके नेता राज्य में उठाना चाहते हैं। हम सम्मेलन आयोजित करने से पहले अगले महीने के पहले सप्ताह में इन जातियों के प्रमुख नेताओं के साथ एक आंतरिक बैठक भी करेंगे ताकि उनकी मंशा के बारे में पता लगाया जा सके।"

मोस्ट बैकवर्ड क्लास पर फोकस कर रही कांग्रेस

कांग्रेस के सूत्रों की माने तो पार्टी सबसे पिछड़े वर्गों के बीच काम कर रही है और पिछले एक महीने में कम से कम 12 जाति समूहों के साथ अलग-अलग बैठकें हो चुकी हैं। इन जातियों में से कई जातियां ऐसी हैं जो पहले कांग्रेस के साथ रह चुकी हैं या उसका वोट बैंक रह चुकी हैं। लेकिन अब ये बीजेपी के साथ चली गई है। हम एक बार फिर प्रयास कर रहे हैं ताकि उन्हें कांग्रेस के पाले में लाया जा सके। कांग्रेस के नेता ने कहा कि वह खुद अलग-अलग जिलों में अलग-अलग जातियों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें बहुत उत्साहजनक परिणाम मिले हैं।

कांग्रेस

बृजलाल खाबरी की नई टीम का इंतजार

हालांकि पार्टी के एक धड़े का कहना है कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी नए नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं और वह अपनी टीम भी नहीं बना पाए हैं। जब तक पूरी टीम का गठन नहीं होगा तब तक ऐसे अभियानों को धार नहीं दी जा सकती है। एक बार जब पूरी टीम की घोषणा हो जाएगी उसके बाद ही इन अभियानों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि जल्द ही नई टीम का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+