UP News: चिलचिलाती गर्मी में चलती स्कूटी पर नहाने लगे दो लड़के, Reel हुई वायरल, अब पुलिस कर रही तलाश
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में चिलचिलाती गर्मी के बीच स्कूटी पर नहाते हुए दो लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में लोगों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस सब लड़कों की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के बीच दोनों लड़के सरेराह चलती हुई स्कूटी पर बैठकर नहाते हुए लोग रील बना रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक स्कूटी चला रहा है और दूसरा उसके पीछे बैठा हुआ है। पीछे बैठे लड़के ने बाल्टी में पानी भरकर स्कूटी पर बीच में रखा है। [Note-Video अंत में है।]

उसके बाद बाकायदा चलती हुई स्कूटी पर पीछे बैठा युवक स्कूटी चला रहे युवक के सिर पर पानी डालता हुआ दिखाई दे रहा है इसके अलावा वह अपने ऊपर भी पानी डाल रहा है। सड़कों पर घूम-घूम कर वीडियो बनाने के बाद लड़कों ने उसे सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया।
ड्राइवर ने नहीं लगाया है हेलमेट: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती हुई स्कूटी पर स्नान कर रहे दोनों युवकों को देखकर राहगीर हैरान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा स्कूटी चला रहा युवक हेलमेट भी नहीं लगाया है। भीषण गर्मी के दौरान लोगों द्वारा बनाई गई यह रील तेजी से वायरल हुई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब यह वीडियो मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। मुरादाबाद के एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवक चलती स्कूटी पर स्नान कर रहे हैं।
देखें Video-
उन्होंने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में मामले की जांच की जा रही है और जांच करने के बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications