UP News: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर नहीं मनाएंगे होली, बताई चौंकाने वाली वजह!

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें राजपाठ नहीं मिलेगा तब तक वे होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली के दिन ही भर जाति का राज पाठ छिन गया था। ऐसे में उन्होंने प्रण किया है कि जब तक राज पाठ नहीं मिल जाता तब तक वह होली नहीं मनाएंगे।

up-news-subhaspa-president-op-rajbhar-will-not-celebrate-holi

उन्होंने यह भी कहा कि मैं इसके पहले भी कभी होली नहीं मनाया और ना ही होली मनाता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपना आदमी हमारे सिंबल पर लड़ाया था। इस आदमी ने हमारी पार्टी से क्रॉस वोटिंग की।

उन्होंने कहा कि ऐसे में हम उसे विधायक की सदस्यता खत्म करेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कहता हूं मैं खर्रा गोली लगे चाहे छर्रा। यह भी बता दें कि काफी समय से ओमप्रकाश राजभर खुद को मंत्री बनाए जाने का दावा करते रहे हैं।

जब से ओमप्रकाश राजभर एनडीए के साथ आए हैं तब से दिवाली पर फिर नवरात्रि पर फिर खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में खुद के मंत्री होने का ऐलान किया लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल नहीं किया गया।

ऐसे में कयास यह भी लगाया जा रहा है कि ओपी राजभर को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है ऐसे में ओपी राजभर ऐसा बयान दिए हैं हालांकि ओपी राजभर द्वारा स्पष्ट किया गया कि राज्य की सत्ता ही राज पाठ होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+