UP News: अयोध्या में बनेगी STF की यूनिट, जानिए किन जिलों के लिए शासन से मिली मंजूरी

UP News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों से यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ खासी चर्चा में रही है। खासतौर से योगी सरकार में जिस तरह से इसको सक्रिय किया गया है उससे यूपी में अपराधों में कमी आई है।

योगी आदित्यनाथ

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष कार्य बल (STF) को मजबूत करने का फैसला किया। यूपी सरकार ने अयोध्या में एसटीएफ यूनिट बनाने की भी मंजूरी दी दी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज और बरेली में एसटीएफ की इकाइयों के लिए भूमि अधिग्रहण और भवनों के निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिली है।

सभी इकाइयों के लिए मंजूर हुए 2046.29 लाख रुपये

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ की नोएडा इकाई के लिए एक ट्रांजिट छात्रावास भी बनाया जाएगा, जबकि भवनों का निर्माण शुरू हो गया है। सभी इकाइयों के लिए 2046.29 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

एसटीएफ की नई इकाइयों को जल्द मिलेंगे उसके भवन

अधिकारियों ने सीएम को बताया कि आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज और बरेली में एसटीएफ की इकाइयां पुलिस लाइन से काम कर रही है, जिससे उनका काम और चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने चारों जिलों में एसटीएफ के समर्पित भवनों के निर्माण के लिए राशि जारी करने के आदेश दिए हैं।

इन जिलों के लिए जारी हुई इतनी धनराशि

राज्य सरकार ने आगरा इकाई के लिए 284.22 लाख, गोरखपुर के लिए 253.62 लाख, प्रयागराज इकाई के लिए 258.86 लाख और भवनों के निर्माण के लिए एसटीएफ की बरेली इकाई के लिए 228.22 लाख स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि नोएडा में ट्रांजिट छात्रावास के निर्माण के लिए 962.193 लाख रुपये जारी किए गए।

अयोध्या में भी खुलेगी एसटीएफ की यूनिट

यूपी सरकार ने अयोध्या में एसटीएफ यूनिट बनाने की भी मंजूरी दी है। जहां जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इकाई में 13 पद सृजित करने का आदेश जारी किया गया। एक पुलिस उपाधीक्षक, एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, चार कंप्यूटर आपरेटर और चतुर्थ श्रेणी के तीन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

23 अतिरिक्त पदों के सृजन के लिए लिखा गया पत्र

राज्य पुलिस विभाग ने एसटीएफ में 23 अतिरिक्त पदों के सृजन के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था। चार प्रधान आरक्षक, 16 आरक्षक व तीन आरक्षक चालक आदि की भर्ती राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद शुरू होगी। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने नए वाहनों की खरीद के लिए 59.18 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+