UP News: स्वामी मौर्य पर जूता फेंकने वाले पर 11 लाख रुपये का इनाम, नेता ने कहा- 'हाथ काटकर लाओ, इनाम पाओ'
Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर सीकरी में जनसभा को संबोधित करने के दौरान राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया था। अब स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के प्रत्याशी द्वारा जूता फेंकने वाले का हाथ काटने पर 11 लाख रुपए इनाम का ऐलान किया गया।
पार्टी के प्रत्याशी द्वारा बाकायदा वीडियो जारी करके इसके लिए ऐलान किया गया है। जारी वीडियो में पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद द्वारा कहा गया कि धर्मेंद्र धाकड़ ने हमारे नेता पर काली स्याही फेंकी थी, काले झंडे भी दिखाए थे।

इससे मन नहीं भरा तो उसने भरी सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेंक दिया था। यह ओबीसी समाज और निषाद समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज दरिया में डूबाना जानता है तो निकालना भी जानता है।
निषाद समाज के बेटे का मंच रास नहीं आया: होतम सिंह निषाद द्वारा कहा गया की सामंती विचारधारा के लोगों को निषाद समाज के बेटे का सजाया मंच रास नहीं आया। यही कारण था कि उन लोगों द्वारा इस तरह का कृत्य किया गया।
होतम सिंह ने ऐलान किया कि धर्मेंद्र धाकड़ का हाथ और हिंदुत्ववादी नेता संजय की जुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपए इनाम दूंगा। हाेतम सिंह ने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा जूता मारने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं हिंदू महासभा की तरफ से भड़काने वाला वीडियो भी जारी किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई हमारे नेता को और हमारे समाज का गाली देगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हमारे लिए चुनाव बाद में है पहले हमारा समाज है।
संबोधन करते समय फेंका था जूता: दरअसल तीन दिन पहले स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर सीकरी में पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक साथ वहां पहुंचता है और वह स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेंक देता है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेंके जाने के बाद वहां पर हड़कंप मच जाता है। हालांकि जूता फेंकने वाले को पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया था और उसे पूछताछ करते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई थी। अब स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के प्रत्याशी द्वारा इस तरीके का ऐलान किए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications