उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में जल्द होगी इन पदों पर भर्ती, देखें पूरी डिटेल

Rajkiy Inter College Vacancy News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों भर्तीयों पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में जल्द ही योगी सरकार राजकीय इंटर कॉलेजों में भर्ती करने जा रही है।

इन पदों पर होगी भर्ती

राजकीय इंटर कॉलेज जिन पदों पर भर्ती करने जा रहा है उनमें राजकीय इंटर कालेजों के 75 प्रधानाचार्य व हाई स्कूलों के 13 प्रधानाध्यापकों के पद भी शामिल हैं। वहीं चतुर्थ श्रेणी के 401 पदों को आउटसोर्स के आधार पर भरा जाएगा ।

cm yogi

यूपी में राजकीय इंटर कालेजों व हाई स्कूलों में 2018 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। भर्ती की स्वीकृति शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को दे दी है। प्रदेश के 88 राजकीय विद्यालयों में यह भर्ती होनी है।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा इस संदर्भ में शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को लिखे पत्र में कहा गया है कि 75 इंटर कालेज व 13 हाई स्कूलों में खाली पड़े उक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति शासन ने प्रदान कर दी है। स्वीकृति के अनुसार 75 इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य के अलावा प्रवक्ता के 750, सहायक अध्यापक (एलटी) के 525 व कनिष्ठ सहायक के 150 पदों पर भर्ती की जानी है। इसी प्रकार 13 हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक के अलावा सहायक अध्यापक के 91 व कनिष्ठ सहायक के 13 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+