PM मोदी ने वाराणसी गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ 'सख्त कार्रवाई' के दिए निर्देश, क्या है मामला

UP News: पीएम मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए है। जहां उन्होंने हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से 19 वर्षीय युवती के साथ कुछ दिन पूर्व शहर में घटी बलात्कार की एक घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "वाराणसी पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हुई हालिया आपराधिक बलात्कार की घटना के बारे में जानकारी दी।

narendra modi

दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो: PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बलात्कार की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए त्वरित और कड़ा रुख अपनाया है। इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पीड़िता के पिता के अनुसार, वह 29 मार्च को अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकली थी। "उसके बाद वह लड़कों के संपर्क में आई और 3-4 दिन बीत गए। हम सभी चिंतित थे और न्याय के डर से हमने उसे खुद खोजने की कोशिश की, लेकिन वह हमें नहीं मिली।इसके बाद हमने 3 अप्रैल को पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़िता को 4 अप्रैल को बेहोशी की हालत में पाया था।

कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया: पुलिस

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पिड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 7 दिनों के दौरान 23 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस अभी भी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दे कि मामले में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 12 नामजद सहित 11 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पीड़िता जब 29 मार्च को सहेली के घर से लौट रही थी तो रास्ते में राज विश्वकर्मा नाम का एक युवक मिला। वह उसे लेकर कैफे में गया और उसके साथ रेप किया। अगले दिन 30 मार्च को समीर नाम के युवक ने जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और उसने भी उसके साथ रेप किया और नंदेसर में छोड़ दिया। अगले दिन 30 मार्च को समीर नाम के युवक ने जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया । उसके साथ गलत काम कर नदेसर में छोड़ दिया।

रात भर भटकने के बाद 31 मार्च को नदेसर में आयुष नाम का युवक मिला उसने अपने दोस्तों सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ मलदहिया स्थित एक कैफे ले जाकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया। उन्होंने छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। 2 अप्रैल को राज खान नाम के युवक ने नशे के हालत में उनके साथ गलत काम किया। 3 अप्रैल की शाम सहेली के घर से निकलने के बाद दानिश मिला। वह अपने एक दोस्त के साथ जबरदस्ती नशा कराकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन सभी ने नशे की हालत में चौकाघाट के पास छोड़ दिया। ऐसे 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कई बार उनके साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ। इस घटना के बारे में जानकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+