UP News: पुलिस ने पीटा, ओपी राजभर ने पहचानने से किया इनकार, अपमान से आहत सुभासपा नेता ने भेजा इस्तीफा
UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा कार्यकर्ताओं को पीला गमछा लगाकर थाने और सरकारी कार्यालय में पहुंचने वाला बयान देना उनके लिए महंगा साबित हो रहा है।
बयान देने के बाद पहला मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद से आया था। आरोप है कि फर्रुखाबाद जनपद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस ने थाने पर बुलाया और उसके पिता ही कर दी थी।

जानकारी मिलने के बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संजेश कश्यप थाने पहुंचे। संजेश कष्यप ने आरोप लगाया कि थाने पहुंचने के बाद दरोगा उनके साथ भी गलत व्यवहार किया की किया। इस मामले के बाद उन्होंने मीडिया को भी बयान दिया था।
उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया कर्मियों द्वारा ओमप्रकाश से इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया। सवाल पूछने के दौरान ओपी राजभर ने जिलाध्यक्ष को पहचानने से इनकार कर दिया।
संजेश इसी बात से नाराज हो गए और शुक्रवार को उन्होंने सुहलदेव देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को अपना इस्तीफा पत्र प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि वे भी 4 साल से पार्टी से जुड़े थे।
उन्होंने लिखा की पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ वह पार्टी की सेवा करते रहे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया गया। इस बात से आहत होकर वह अपनी टीम और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजेश कश्यप द्वारा ओमप्रकाश राजभर को भेजा गया इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications