Women's Reservation Bill: BSP सुप्रीमो मायावती ने कहा- OBC-SC-ST की महिलाओं को मिले अलग कोटा
BSP Chief Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने संसद में लाए गए महिला रिजर्वेशन बिल को लेकर अपना पक्ष रखा। मायावती ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार महिलाओं को 33 फीसदी की बजाए 50 फीसदी आरक्षण दे और इसमें OBC-SC-ST की महिलाओं का अलग कोटा सुनिश्चिति किया जाए।

लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए मायावती ने यह बयान दिया। मयावती ने कहा कि बीएसपी के साथ-साथ ज्यादातर पार्टियां महिला आरक्षण बिल के पक्ष में अपना वोट देंगी। हमें उम्मीद है कि चर्चा के बाद इस बार यह बिल पास हो जाएगा क्योंकि यह काफी समय से लंबित था।
मायावती ने कहा है कि मैंने पहले संसद में अपनी पार्टी की ओर से कहा था कि महिलाओं की आबादी को ध्यान में रखते हुए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को प्रस्तावित 33% के बजाय 50% आरक्षण मिले।
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार इस बारे में सोचेगी। साथ ही महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग कोटा सुनिश्चित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications