UP News: 'तेरा क्या होगा', ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
UP News: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अब ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
ओमप्रकाश राजभर से वाराणसी में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के मामले को लेकर रिपोर्टर द्वारा सवाल किया जा रहा था। इसी सवाल का जवाब देते हुए ओमप्रकाश राजभर द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

दरअसल, बीते दिनों रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा यह बयान दिया गया था कि वाराणसी से उनकी बहन प्रियंका गांधी यदि चुनाव लड़ी होती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव हार गए होते।
उनके बयान का समर्थन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी किया था। अजय राय वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और इस बार चुनाव में काफी कांटे की टक्कर देखी गई थी। हालांकि प्रधानमंत्री डेढ़ लाख से अधिक वोटो से चुनाव जीत गए।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि यह बात सच है कि यदि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ी होतीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार तय थी। चुनाव न लड़ने के पीछे का कारण बताते हुए अजय राय ने कहा कि उनको देशभर में दौरा करना था ऐसे में वाराणसी से चुनाव लड़ना मुश्किल था।
फिलहाल इस मुद्दे पर ओम प्रकाश राजभर से बातचीत किया गया जिस पर ओमप्रकाश राजभर द्वारा कहा गया कि उनकी पार्टी थी उन्हें लड़ने से किसने मना किया था। उन्हें चुनाव लड़ाकर पूरे 100 सीट कर लेनी चाहिए थी। अब अगली बार तैयारी करें।
एक दौरान बयान देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अजय राय को लेकर फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने शोले फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा कि अजय राय का क्या होगा? .... तेरा क्या होगा कालिया? अब ओमप्रकाश राजभर का यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications