UP News: 'ओम प्रकाश राजभर शेर है, पूर्वांचल में जो चाहेगा वही होगा', पार्टी मीटिंग में भड़के राजभर
UP News: लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो जाने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा अंतर्गत मीरगंज में पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई।
बैठक में पार्टी की नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी को मां की तरह मान कर कम करें। उन्होंने कहा कि हर जातियों के नेता मुझे दबाना चाहते हैं।

ओमप्रकाश राजभर नहीं यह भी कहा कि आप सब लोगों के प्रयास के चलते ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा।
दरअसल, ओमप्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने पार्टी के साथ एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए थे। एनडीए गठबंधन में शामिल होने के लिए चुनाव से ठीक पहले ओमप्रकाश राजभर को यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
घोसी लोकसभा सीट से बेटे ने लड़ा था चुनाव
एनडीए गठबंधन के तहत मऊ जनपद की घोसी लोकसभा सीट से ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरबिंद राजभर को चुनाव मैदान में उतारा गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान घोसी में कई बार अरविंद राजभर के वीडियो भी वायरल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से माफी मांगने के अलावा मंच की फर्श पर बैठकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रणाम करने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। चुनाव के दौरान ओमप्रकाश राजभर द्वारा बेटे के जीतने का दावा किया जाता रहा।
इस लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी द्वारा राजीव राय को टिकट दिया गया था। 4 जून को मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजीव राय ने राजभर के बेटे अरविंद राजभर को 162943 वोट से चुनाव हरा दिया।
बेटे के चुनाव हारने के बाद ओमप्रकाश राजभर द्वारा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बलिया में यह पहली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि 'ये ओमप्रकाश राजभर शेर है, पूर्वांचल में जो चाहेगी वही होगा।'












Click it and Unblock the Notifications