'ऑटो से उतरते ही नदी में लगा दी छलांग..' , प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
Uttar Pradesh News: घर से प्राथमिक विद्यालय 50 किलोमीटर से अधिक दूर था। शिक्षिका प्रतिदिन ऑटो या अन्य साधन से स्कूल जाती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह परेशान रहती थी। मन ही मन कुछ ऐसा था जो उसे परेशान कर रहा था। किसी से कुछ कह भी नहीं पा रही थी। उनसे खुद को खत्म करने की सोच ली और किसी को भनक तक नहीं लगी। उसने स्कूल जाते समय ऑटो से उतरकर नदी में छलांग लगा दी। हम बात कर रहे है मुरादाबाद की रहने वाली और रामपुर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका फरहा नकी की।
फरहा नकी हर बार की तरह बुधवार सुबह भी स्कूल जाने के लिए घर से निकली। ऑटो चालक के साथ वह बहल्ला नदी पुल पर पहुंची ही थी कि ड्राइवर से ऑटो रोकने को कहा। उन्होंने कहा यहां से वह दूसरी टीचर के साथ चली जाएंगी। चालक के जाते ही उन्होंने पुल से नदी में छलांग लगा दी।

उन्हें नदी में कूदता देख दो युवक भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। हालाकि वह उसे बचा नही सके। परिजनों का कहना है कि स्कूल अधिक दूर होने के कारण वह परेशान थीं। उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए हर रोज 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था।
चौकी प्रभारी अजय राणा ने बताया कि महिला के नदी में कूदकर जान देने की घटना सामने आई है। पति जो गाजियाबाद फार्मेसी कंपनी में कार्य करते हैं उन्होंने इसका कारण स्कूल दूर होना बताया है।












Click it and Unblock the Notifications