UP News: RSS-BJP की समन्वय बैठक के बाद लखनऊ में डेरा डालेंगे मोहन भागवत, जानिए इसकी वजहें

Mohan Bhagwat Lucknow Visit: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने यूपी में भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। यूपी की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरएसएस के चीफ मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। वह 22 को लखनऊ पहुंचेंगे।

योगी आदित्यनाथ

तीन दिन तक लखनऊ में रहेंगे भागवत

बताया जा रहा है कि यूपी में आरएसएस के अवध प्रांत के प्रचारकों की बैठक है। यह बैठक हालांकि हालांकि पांच दिनों तक चलेगी। 22 सितंबर से 27 सितंबर तक चलने वाले इस प्रांतीय शिविर में आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी पहुंचेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि लखनऊ में होने के नेता सीएम योगी से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।

भागवत कैंप से पहले बीजेपी-संघ की समन्वय बैठक

इस बीच लखनऊ में संघ प्रमुख के आगमन से पहले ही आरएसएस और बीजेपी के बीच मंगलवार से दो दिवसीय समन्वय बैठक शुरू होगी। दो दिनों तक चलने वाली अहम बैठक में योगी सरकार के मंत्रियों के कामकाज के बारे में फीडबैक लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ऐसे कुछ मंत्री भी हैं जिनके कामकाज से आरएसएस खुश नहीं है लिहाजा ऐसे मंत्रियों पर आने वाले समय में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में गाज भी गिर सकती है।

दो दिन चलेगी समन्वय बैठक

सूत्रों की माने तो आरएसएस के कई वरिष्ठ नेताओं और बीजेपी के बीच मंगलवार को समन्यव बैठक होगी जिसमें कई मुद्दों के साथ ही जमीन पर काम कर रहे अलग अलग संगठनों से जनता का फीडबैक लिया जाएगा। दूसरे सत्र में सीएम योगी भी इस समन्यव बैठक में भाग लेंगे जिसमें सरकार के मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+