Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'गंगा मइया पांव धोने आई हैं', बाढ़ पीड़ितों के लिए मंत्री जी का बयान सुनकर लोगों का खौल उठा खून!

Sanjay Nishad viral Statement: उत्तर प्रदेश के कई जिले इन दिनों गंगा और यमुना नदियों के उफान के कारण बाढ़ से बेहाल हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं। निचले इलाकों में घरों में पानी घुस चुका है, सड़कें तालाब बन चुकी हैं, और लोग राहत की उम्मीद में प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।

ऐसे में राज्य के मत्स्य मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने एक बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे के दौरान ऐसा बयान दे डाला जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया। दरअसल, भाजपा मंत्री संजय निषाद बाढ़ पीड़ितों से कहते हैं कि गंगा मइया खुद आपके दरवाजे पर आई हैं अब तो सीधा स्वर्ग मिल जाएगा!

up-news-minister-sanjay-nishad

उनकी यह टिप्पणी तुरंत ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। लोगों ने इसे बेहद संवेदनहीन और जमीनी सच्चाई से कटे हुए नेता का बयान करार दिया। विपक्षी दलों ने भी इस बयान को लपकते हुए सरकार पर निशाना साधा। मंत्री जी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर सेंसेशन बना हुआ है।

मंत्री संजय निषाद ने क्या कहा?

उत्त प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद हाल ही में लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाके कानपुर देहात क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। वहां लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसने विपक्ष को हमला करने का मौका दे दिया।

एक वायरल वीडियो में देखा गया कि जब एक स्थानीय व्यक्ति मंत्री को घर में पानी भरने की गंभीर स्थिति के बारे में बता रहा था, तो मंत्री संजय निषाद ने कहा, "गंगा मइया आपके दरवाजे तक आई हैं, आपके पांव धोने के लिए, और आपको सीधे स्वर्ग लेकर जाएंगी।"

यह बयान सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया और इसे बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा के प्रति असंवेदनशील बताया गया।

विपक्ष ने जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा "मंत्री जी तो लखनऊ के पॉश इलाके में रहते हैं। उनके दरवाजे तक तो नाले की बदबू भी नहीं पहुंचती। तो क्या इसका मतलब ये निकाला जाए कि वो स्वर्ग नहीं जाएंगे?"

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता शर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने भी मंत्री के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि "बाढ़ पीड़ितों की हालत से मंत्री पूरी तरह बेखबर हैं। सरकार राहत देने में विफल है और मंत्री सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगे हैं। जब लोग अपना घर और रोजगार खो रहे हैं, तब इस तरह का बयान यह दिखाता है कि यूपी के मंत्री जमीनी हकीकत से कितने दूर हैं।"

Sanjay Nishad ने अब दी सफाई

विवाद बढ़ने पर मंत्री संजय निषाद ने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बात हल्के-फुल्के अंदाज़ में कही थी और इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि "मैं निषाद समाज के बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने गया था। बातचीत के दौरान मैंने कहा कि लोग मोक्ष की प्राप्ति के लिए गंगा में स्नान करने दूर-दूर से आते हैं, लेकिन यहां तो गंगा मइया खुद उनके दरवाजे तक आई हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि निषाद समाज नदियों को जीवन और आजीविका का स्रोत मानकर पूजता है, इसलिए इस टिप्पणी को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और गंगा-यमुना के उफान ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लखनऊ के विभूति खंड स्थित हाईकोर्ट परिसर तक में पानी भर गया है, और कई इलाकों में लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। सरकार द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन विपक्ष इसे नाकाफी बता रहा है और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+