UP: मायावती ने बीजेपी- कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलीं- देश में केवल हिन्दु ही नहीं रहते
Bahujan Samaj Party: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर एक साथ हल्ला बोला है। उन्होंने दोनों ही पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा है कि देश में हिन्दु की बजाए अन्य धर्मों के लोग भी निवास करते हैं, उनका भी उतना ही ध्यान रखा जाना चाहिए।
हिन्दुत्व को लेकर प्रतिस्पर्धा ठीक नहीं
मायावती ने कहा है कि पिछले कुछ समय से भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं कि कौन बड़ा 'हिंदुत्ववादी' और 'हिंदू भक्त' है। इससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों अन्य सभी धर्मों की उपेक्षा कर रहे हैं जो कि संविधान के खिलाफ है। इसलिए दोनों पार्टियों को दूसरे समुदायों का भी ख्याल रखना चाहिए। यही उचित होगा।

मायावती ने मंगलवार को जारी अपने एक बयान में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ हिन्दु ही नहीं रहते बल्कि सिख, पारसी और इसाई समेत अन्य समाज के लोग भी रहते हैं। इन पार्टियों को हिन्दुओं के अलावा इन धर्मों को मानने वालों का भी ख्याल रखना चाहिए।
ऐतिहासिक धरोहररों का ध्यान रखें
बसपा चीफ ने कहा कि हमारी पार्टी का मानना है कि इसके साथ ही देश में मौजूद समस्त ऐतिहासिक स्थलों का भी ध्यान रखना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में ऐसा देखा जा रहा है कि ऐतिहासिक स्थलों के साथ छेड़छाड़ हो रही है जो किसी भी तरह से उचित नहीं है और यह कानून व्यवस्था के लिए भी नुकसानदायक साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications